डॉ. नवीन पंत उत्तराखंड संस्कृत संस्थानम् के उपाध्यक्ष नियुक्त

ख़बर शेयर करें


चंपावत जिले के सियासी रुतबे पर सीएम धामी ने फिर इजाफा किया है। चंपावत जिले का गौरव बढ़ाते हुए जिले को सातवां दर्जा राज्य मंत्री दिया है। बाराकोट विकासखंड के छुलापे गांव निवासी डॉ. नवीन चंद्र पंत को सीएम धामी के निर्देश पर उत्तराखंड संस्कृत संस्थानम्, हरिद्वार की सामान्य समिति का उपाध्यक्ष बनाया गया है।

शासन ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। डॉ. पंत इस वक्त ऋषिकुल विद्यापीठ संस्कृत महाविद्यालय, हरिद्वार में सेवारत हैं। डाक्टर पंत 1995 से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और 2000 से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़े रहे हैं। वे उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय, हरिद्वार के पहले छात्रसंघ अध्यक्ष भी रह चुके हैं।

यह भी पढ़ें -  देहरादून में त्योहारों को लेकर अलर्ट: SSP प्रमेंद्र डोबाल की सख्त चेतावनी, ड्यूटी में लापरवाही पर नपेंगे थाना प्रभारी

दर्जा राज्य मंत्री बनने के बाद पहली बार डॉक्टर पंत लोहाघाट और अपने गृह क्षेत्र बाराकोट पहुंचे जहां उनका जोरदार स्वागत किया गया। नगर पालिका सभागार लोहाघाट में पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा की अध्यक्षता में सम्मान समारोह आयोजित हुआ, जहां भाजपा नेताओं और स्थानीय लोगों ने उन्हें बधाई दी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया।

यह भी पढ़ें -  अटल जी नसीहत और आज की हकीकत

इस मौके पर डा. पंत ने कहा दायित्व के लिए मुख्यमंत्री धामी का धन्यवाद, संस्कृत के प्रचार-प्रसार के लिए हर संभव कोशिश करूंगा, पंत ने धामी सरकार की तरीफ करते हुए कहा कि सरकार प्राचीन भाषा के संरक्षण के लिए बेहतर काम कर रही है।
गौरतलब है कि उत्तराखंड संस्कृत संस्थानम् का मुख्य काम प्रदेश में संस्कृत भाषा, साहित्य और भारतीय संस्कृति का संरक्षण और संवर्धन करना है।