पिथौरागढ़ के बेरीनाग में कांग्रेस का प्रदर्शन

ख़बर शेयर करें

दिल्ली में राहुल गांधी के SIR के खिलाफ और अंकिता भंडारी के माता-पिता की हिमायत के बाद इधर उत्तराखंड़ में कांग्रेस कोने-कोने में सक्रिय हो उठी है।देहरादून से लेकर पिथौरागढ़ तक कांग्रेस सड़क पर उतरी हुई है। पिथौरागढ़ के बेरीनाग में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एसआईआर के विरोध और अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।

यह भी पढ़ें -  बांग्लादेश की तर्ज पर भारत में रिजीम चेंज की बात करने वालों को जनादेश पर भरोसा क्यों नहीं- सीएम धामी

बेरीनाग के शहीद चौक पर जुटे कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कथित वोट चोरी, निर्वाचन प्रक्रिया की निष्पक्षता और निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग उठाई। इसके साथ ही अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने और दुष्यंत गौतम को राज्यपाल जैसे पद पर नियुक्ति को रद्द करने की मांग की।

यह भी पढ़ें -  पहाड़ों में लगा बॉलीवुड का मेला: मसूरी के चार दुकान और होटल सवॉय में अक्षय कुमार की शूटिंग

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने एसआईआर प्रक्रिया का विरोध करते हुए मतदाताओं के अधिकारों की सुरक्षा और निष्पक्ष निर्वाचन व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग उठाई। वहीं, उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय दिलाने की मांग भी दोहराई।

यह भी पढ़ें -  गैरसैंण में 2 दिवसीय सत्र को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने-सामने