ऋषिकेश में पुलिस मुठभेड़, हत्या के प्रयास में वांछित दो 15-15 हजार के इनामी बदमाश घायल

ख़बर शेयर करें

चारधाम यात्रा-2026 के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान में ऋषिकेश पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। नटराज चौक क्षेत्र में चेकिंग के दौरान बिना नंबर प्लेट की बाइक पर सवार दो संदिग्ध युवकों को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन दोनों बैरियर तोड़कर फरार हो गए।

पुलिस ने पीछा करते हुए खांड गांव के पास उनकी घेराबंदी की, जहां बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस द्वारा की गई जवाबी फायरिंग में दोनों बदमाशों के पैरों में गोली लगी। घायल बदमाशों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। मौके से एक अवैध पिस्टल, एक तमंचा, जिंदा कारतूस और घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की गई

यह भी पढ़ें -  देहरादून के 7 वार्डों में जर्जर पेयजल ढांचे को सुधारने के लिए धामी सरकार ने दी 42 करोड़ की मंजूरी

पूछताछ में दोनों की पहचान बिहार निवासी आमिर और अनवारूल हक उर्फ अनवर के रूप में हुई, जो ऋषिकेश में दर्ज हत्या के प्रयास के मामले में 15-15 हजार रुपये के इनामी आरोपी थे। पुलिस के अनुसार, दोनों ने अपने एक साथी के साथ मिलकर कुछ दिन पहले सड़क किनारे शराब पीने को लेकर हुए विवाद में स्थानीय लोगों पर फायरिंग की थी, जिसमें दो लोग घायल हुए थे।

यह भी पढ़ें -  आजादी के बाद अब साकार हुआ पक्की सड़क का सपना, बड़ेरना गांव को धामी सरकार का बड़ा तोहफा

जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी बिहार में लूट और हत्या की वारदात में भी शामिल रहे हैं और बिहार पुलिस से बचने के लिए ऋषिकेश आए थे। पुलिस ने दोनों के खिलाफ पुलिस टीम पर जानलेवा हमला और आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में नया मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  टिहरी की हेंवल घाटी में सुरक्षित है पुरखों की विरासत, विजय जड़धारी के पास हैं बीजों का बैंक
Ad Ad Ad