जनता की तकलीफ हल्के में न लें अधिकारी, फौरन समाधान करने की करें पहल- सीएम धामी

ख़बर शेयर करें

खटीमा- उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार को खटीमा पहुंचे। जहां उन्होने अपने निजी आवास नगला तराई और लोहियाहेड हेलीपैड पर खटीमा की जनता से मुलाकात की। इस दौरान स्थानीय लोगों ने सीएम को कई दिक्कतों से रू-ब-रू करवाया और अपनी अर्जियां सौंपी। जिस पर सीएम धामी ने गौर करते हुए अधिकारियो को जनसमस्याओं के निस्तारण के आदेश दिए । सीएम ने कहा जनता की समस्याओं का समय पर समाधान करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

यह भी पढ़ें -  कुंजापुरी मेला विवाद: सीएम धामी ने गायक दलेर मेहंदी से फोन पर की बात, मीका सिंह ने रखी माफी की मांग

सीएम धामी ने कहा वे नहीं चाहते कि आम आदमी को अपनी मूलभूत सुविधाओं की खातिर बेवजह दफ्तरों के चक्कर काटने पड़ें । इससे जहां जनता का वक्त बर्बाद होता है वहीं पैसा भी बेवजह खर्च होता है। सीएम धामी ने कहा कि प्रदेश सरकार सरलीकरण, समाधान और संतुष्टि के मूल मंत्र के साथ काम कर रही है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड के नवनियुक्त राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन पहुंचे केदारनाथ, धाम में टेका माथा

सीएम धामी ने कहा प्रशासन की जवाबदेही सुनिश्चित करने के साथ ही जनता को संतोषजनक समाधान उपलब्ध कराना उनकी सरकार का उद्देश्य है।इस दौरान मुख्यमंत्री ने जनप्रतिनिधियों से क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों और स्थानीय जरूरतों को लेकर भी चर्चा की l ताकि जनता का भरोसा बढ़े और सुराज कायम हो सके।