मुन्ना चौहान के सवाल का प्रीतम ने दिया जवाब, सरकार पर लगाया आरोप, “पिकनिक मनाने जा रही है गैरसैंण”

ख़बर शेयर करें

गैरसैंण में होने वाले दो दिवसीय विधानसभा सत्र के लिए शनिवार को कार्यमंत्रणा बैठक का काग्रेस ने बहिष्कार किया। कांग्रेस के नाराजगी भरे रवैए पर भाजपा विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने उन्हें आड़े हाथ लिया है। चौहान ने कहा नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य और उनके सहयोगी प्रीतम सिंह कार्यमंत्राणा समिति के ऐजेंडे पर सवाल नहीं उठा सकते।

उसकी वजह बताते हुए चौहान ने कहा आर्य और प्रीतम अगस्त 2025 में कार्य मंत्रणा समिति से इस्तीफा दे चुके हैं। ऐसे में वो विधानसभा सत्र की कार्यमंत्रणा समिति की बैठक और निर्णय पर सवाल नहीं उठा सकते। चौहान ने कहा, कार्यमंत्रणा जैसे निर्णय विधायी एवं प्रशासनिक सुविधा और दलीय नेताओं की समयबद्ध हाजिरी के अनुसार लिए जाते हैं।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड के नवनियुक्त राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन पहुंचे केदारनाथ, धाम में टेका माथा

चौहान ने कहा कांग्रेस को प्रक्रियात्मक मुद्दों पर सियासत करने के बजाय राज्य की जनता को बताना चाहिए कि कांग्रेस ने गैरसैंण के विकास मे उसने क्या ठोस पहल की । जनता को केवल विरोध नहीं बल्कि जवाबदेही और नतीजे भी चाहिए। मुन्ना ने भाजपा सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि भाजपा ने गैरसैंण को ग्रीष्कालीन राजधानी घोषित किया है।

हालांकि गैरसैंण में विधानसभा सत्र के आयोजन की पहल और विधानसभा भवन बनाने का श्रेय कांग्रेस को ही जाता है। जब विजय बहुगुणा कांग्रेस में थे और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री थे तब उन्होने गैरसैंण में बिना विधानसभा भवन के ही विधानसभा सत्र का आयोजन करने का साहस जताया था और विधानसभा भवन की बुनियाद भी रखी थी। उसके बाद कांग्रेस राज में ही गैरसैंण का विधानसभा भवन बनकर तैयार हुआ था।

यह भी पढ़ें -  चकराता ऑडियो विवाद में फिर गरमाई सियासत! बॉबी पंवार ने फूंका प्रीतम सिंह और उनके भाइयों का पुतला, बोले—आज नहीं जागे तो कल अपने परिवार की बारी होगी!

बहरहाल मुन्ना सिंह चौहान के सवाल का जवाब देते हुए चकराता विधायक और कांग्रेस लीडर प्रीतम सिंह ने मुन्ना चौहान को अपडेट दिया है। प्रीतम सिंह ने कहा कि हमने कार्यमंत्रणा समिति से इस्तीफा जरूर दिया था लेकिन उसे विधानसभा अध्यक्ष ने आज तक मंजूर नहीं किया।

यह भी पढ़ें -  मसूरी के लाइब्रेरी चौक पर ट्रैफिक सिस्टम हुआ शोपीस: ₹11 लाख के सिग्नल 2 साल से बंद, लग रहा भारी जाम

प्रीतम ने कहा जब विधानसभा सत्र के लिए सर्वदलीय बैठक और कार्यमंत्रणा समिति की बैठक देहरादून में ही होनी है तो सरकार गैरसैंण पिकनिक मनाने जा रही है। प्रीतम ने कहा कार्यमंत्रणा समिति की बैठक जल्दबाजी में बुलाई गई है। प्रीतम ने कहा जहां सत्र होना है वहीं कार्यमंत्रणा समिति और सर्वदलीय बैठक होती है। प्रीतम ने कहा सरकार गैरसैंण के प्रति संवेदनशील नहीं है महज औपचारिक रस्म अदा कर रही है।