देहरादून में अपहरण के प्रयास की गुत्थी सुलझने में पुलिस हुई पास

ख़बर शेयर करें

कानून के हाथ जितने लंबे होते हैं उसका अंदाजा जरायम की दुनिया से तल्लुक रखने वालों को नहीं होता। अगर जुर्म के सौदागरों को कानून के हाथों की लंबाई का अंदाजा हो जाए तो जुर्म समाज में जिंदा नहीं रह सकता । लेकिन अपराधियों को अपने शातिरपने की गलतफहमी रहती है।. लिहाजा जुर्म होते जाते हैं और पुलिस सुस्ता नहीं पाती।

देहरादून पुलिस ने पिछले दिनो रायपुर इलाके में महिला के अपहरण की कोशिश की गुत्थी सुलझा दी है। पुलिस के हाथ जो सुराग लगा है उसकी उम्र और जेंडर जानकर आपके पैरों तले जमीन खिसक जाएगी। महिला के अपहरण की कोशिश का प्लान बनाने वाली मास्टर माइंड लड़की की उम्र महज उन्नीस साल है। खैर पुलिस ने जब पुलिसिया अंदाज में पूछताछ की होगी, तो पूरे प्लान का सिलसिलेवार खुलासा हो गया ।

यह भी पढ़ें -  टिहरी पुलिस डेढ माह बाद भी नहीं ढूंढ पाई किसने की सेंदुल गांव में मैठाणी परिवार के घर चोरी

बताया गया कि उसे पता था कि महिला कब अपने बच्चों को स्कूल लेने और छोड़ने जाती है। महिला के अपहरण की कोशिश डराने के लिए की गई थी। दरअसल आरोपी और पीड़िता के बीच एक डेयरी का सौदा सात लाख में तय हुआ था। डेयरी वो मुनाफा नहीं दे पाई जिसका करार हुआ था। लिहाजा करार अन-बन में बदल गया और लेन-देन परअटक गया। विवाद बढ़ रहा था लिहाजा आरोपी ने महिला को अपहृत करने का प्रोग्राम तय किया गया।

यह भी पढ़ें -  छात्राओं से छेड़खानी का आरोपी शिक्षक निलंबत, पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज

तय प्लान के मुताबिक23 सितंबर की सुबह सहस्रधारा रोड स्थित नाला पानी चौक के पास महिला को कार में बैठाने का प्रयास किया गया था।इसके लिए किराए की कार ली गई। लेकिन मौके पर महिला ने शोर मचा दिया जिससे लोग एकत्र हो गए और प्लान फेल हो गया। ऐसे में उन्होने मौके से फरार होने में ही भलाई समझी। हालांकि आरोपी का कहना है कि उन्होंने महिला को डराने के मकसद से ये प्लान बनाया था ।

यह भी पढ़ें -  MDDA का फोकस सिर्फ पार्किंग पर नहीं पर्यावरण सरंक्षण पर भी है- बंशीधर तिवारी

बहरहाल शिकायत के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए आरोपियों की पहचान की।खैर पुलिस ने अन्नू को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दीपक, सुशांत उर्फ लक्की, आदित्य वशिष्ठ और प्रियांशु की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है।