प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अक्टूबर के अंतिम सप्ताह में उत्तराखंड के दौरे पर आ सकते हैं। बीजेपी संगठन ने इसके संकेत दिए हैं। लिहाजा पीएम मोदी के संभावित दौरे को लेकर सरकार और संगठन तैयारियों में जुट गया हैं। माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री मोदी केदारनाथ धाम पहुंचकर बाबा केदार के दर्शन कर सकते हैं।
वहीं टिहरी जिले को भी एक बड़ी विकास परियोजना की सौगात दे सकते हैं। हालांकि, दौरे की आधिकारिक तारीख और कार्यक्रम का खुलासा नहीं हुआ है । जिसका संगठन और सरकार को इंतजार है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संभावित उत्तराखंड दौरा धार्मिक और विकास के लिहाज से अहम तो है ही चुनावी साल की ओर बढ़ते उत्तराखंड में भाजपा के लिहाज से और भी ज्यादा अहम है।
हालांकि पीएम मोदी के दौरे की तारीख अधिकारिक रूप से तय नही हुई है लेकिन बीजेपी संगठन और सरकार ने पीएम के दौरे के लिए अपने आपको अलर्ट मोड पर रख दिया है। ताकि पीएम दौरे का कार्यक्रम तय हो और उनका स्वागत भव्य तरीके से किया जा सके। दौरे की जानकारी भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने दी है।

