पिरान कलियर उर्स’ मेले में नाफरमानी पर बिफरे कैबिनेट मंत्री खजान दास, पूछा- क्यों नहीं हुआ राष्ट्रगान और राष्ट्रगी वंदे मातरम?

ख़बर शेयर करें

हरिद्वार। हरिद्वार का मशूहर पिरान कलियर शरीफ का सालान उर्स चर्चा में है। सर्वधर्म संभाव का प्रतीक माने जाने वाले पिरान कलियर के मेले का आगाज जिस अंदाज में हुआ उससे कहीं नहीं लगा कि वाकई में सालान उर्स सर्वधर्म संभाव का प्रतीक है। कहां तो कहा गया था कि सालान उर्स का आगाज राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान के साथ होगा लेकिन हुआ नहीं हालांकि उर्स के आगाज पर बार बाला डाइप की डांसर जरूर थिरकी..सीटियों के शोर के बीच शालीनता नदारद हो गई।

ताज्जुब की बात तो ये है कि उत्तराखंड समाजकल्याण और अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री खजान दास के आदेश को भी आयोजकों ने तवज्जोह नहीं दी। सालाना उर्स में राष्ट्रवाद के भाव को जगाने वाले गीत और गान हाशिए पर रहे। गजब की बात तो ये है कि न किसी भाजपा के कार्यकर्ता ने ऐतराज जताया और न जिला प्रशासन ने उर्स के आयोजकों को टोकना मुनासिब समझा।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण मामले में राहुल गांधी पर FIR दर्ज, लगा शुद्धिकरण को जातिगत रंग देने का आरोप

नतीजा ये हुआ कि पिरान कलियर का मशहूर सालाना उर्स में जमकर नाफरमानी देखने को मिली। न पीएम मोदी का शुभकामना देने वाला शानदार बड़ा पोस्टर दिखाई दिया न राज्य के मंत्रियों की आदमकद तस्वीरें। उर्स आयोजको ने वो कर दिखाया जो वो दिखाना चाहते थे।

गजब तो ये है कि राज्य के समाज कल्याण मंत्री खजानदास ने ऐलान किया था कि सर्वधर्म संभाव का प्रतीक मानी जाने वाली साबिर साहब की दरगाह पर आयोजित होने वाला सालाना उर्स भव्य ही नहीं दिव्य भी होना चाहिए लेकिन उर्स आयोजकों ने भव्यता पर तो नजरेंइनायत की लेकिन मेले की दिव्यता को अनदेखा कर दिया। उर्स आयोजन देखकर कहीं से भी ऐसा नहीं लगा कि राज्य में भाजपा सरकार का इकबाल बुलंद हैं।

यह भी पढ़ें -  Haldwani News: CM धामी ने किया राज्य क्रीड़ा विश्वविद्यालय का शिलान्यास, उत्कृष्ट खिलाड़ियों को किया सम्मानित

सूत्रों की माने तो पिरान कलियर के मेले में कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियो और कार्यकर्ताओं को ज्यादा फ्रेम दिया गया उनकी चवन्नी भी रुपए में चली । जबकि पिरान कलियर के भाजपा कार्यकर्ता असहाय दिखाई दिए.उनकी गिन्नी भी खोटी बता दी गई। . सच क्या है ये तो उर्स के आयोजक ही बता सकते हैं।

यह भी पढ़ें -  Uttarakhand: रिजर्व फॉरेस्ट स्थित शराब की दुकान पर NGT सख्त, सरकार को दिया 4 हफ्ते का अल्टीमेटम

बहराहल सालाना उर्स के आयोजन में राज्य के समाजकल्यण और अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री के आदेश की अनदेखी जिला प्रशासन को भारी पड़ सकती है। दरअसल कैबिनेट मंत्री खजानदास से दो टूक कह है कि सालाना उर्स के आगाज में राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान क्यों नहीं गया इसके लिए जिला प्रशासन से रिपोर्ट मांगी जाएगी।

बहरहाल होगा क्या ये तो वक्त ही बताएगा लेकिन पिरान कलियर में आयोजित सालाना उर्स के चर्चे हर जुबांन पर है..लोग कह रहे हैं जब मंत्री ने कहा था कि वंदेमातरम भी होगा और जन गण मन भी तो हुआ क्यों नहीं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad