नेपाल आपदा पर CM धामी ने जताया गहरा दुख, बोले-‘हर संकट में साथ खड़ा है उत्तराखंड’

ख़बर शेयर करें

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नेपाल के रसुवा क्षेत्र स्थित भोटेकोशी नदी में आई अचानक भीषण बाढ़ और उससे हुई भारी जन-धन की क्षति पर गहरा दुख व्यक्त किया है। राजधानी देहरादून से जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने इस प्राकृतिक आपदा में हुई जनहानि को अत्यंत चिंताजनक बताते हुए प्रभावित परिवारों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की।

यह भी पढ़ें -  कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या पर भ्रष्टाचार के आरोपों पर बोले CM धामी: '22 साल से साथ रह रहे दंपत्ति को अब याद क्यों आया?'

सीएम धामी ने कहा कि इस कठिन समय में उत्तराखंड की जनता और राज्य सरकार पूरी तरह से नेपाल के आपदा पीड़ितों के साथ खड़ी है। उन्होंने ईश्वर से इस हादसे में असमय जान गंवाने वाले लोगों की आत्मा की शांति और प्रभावित क्षेत्र के सभी निवासियों के सुरक्षित होने की प्रार्थना की।

भारत और नेपाल के ऐतिहासिक संबंधों को रेखांकित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि दोनों देशों के रिश्ते महज दो पड़ोसी राज्यों तक सीमित नहीं हैं। यह संबंध साझा संस्कृति, परंपराओं, गहरी आस्था और आत्मीयता के अटूट धागों से बंधे हुए हैं।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में बड़ा सियासी उलटफेर: बसपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नत्थूराम 167 समर्थकों के साथ बीजेपी में शामिल

उन्होंने विशेष रूप से उल्लेख किया कि उत्तराखंड और नेपाल के बीच सदियों पुराना ‘रोटी-बेटी’ का संबंध रहा है। सीमावर्ती क्षेत्रों में पारिवारिक रिश्तों के साथ-साथ व्यापारिक और सामाजिक ताना-बाना भी एक-दूसरे से गहराई से जुड़ा हुआ है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड: UPES के 24वें छह दिवसीय दीक्षांत समारोह का भव्य आगाज; मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी की शिरकत

मुख्यमंत्री ने कहा कि कुमाऊं क्षेत्र का नेपाल के साथ बेहद आत्मीय रिश्ता है। विशेषकर पिथौरागढ़ और चंपावत जैसे सीमावर्ती जिलों का नेपाल के साथ ऐतिहासिक और सांस्कृतिक जुड़ाव रहा है, इसलिए नेपाल में आई यह आपदा उत्तराखंड के लोगों के लिए भी उतनी ही पीड़ादायक है।