शहीदों के सपनों का उत्तराखंड बनाना ही सरकार का संकल्प: CM धामी

ख़बर शेयर करें

देहरादून। मसूरी गोलीकांड की 32वीं वर्षगांठ पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि राज्य सरकार उत्तराखंड आंदोलनकारियों की भावनाओं के अनुरूप काम कर रही है। वर्चुअल माध्यम से शहीद स्थल पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा कि शहीदों के सपनों का उत्तराखंड बनाना ही सरकार का संकल्प है। इस अवसर पर गोलीकांड में शहीद हुए आंदोलनकारियों के परिजनों को सम्मानित भी किया गया।

यह भी पढ़ें -  Uttarakhand: CM धामी ने खटीमा में 'नगर वन ऑक्सीजन पार्क' का किया लोकार्पण, कीं कई बड़ी घोषणाएं

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उत्तराखंड राज्य का निर्माण लंबे संघर्ष और महान बलिदानों के बाद हुआ है। राज्य निर्माण के लिए शहीदों ने आने वाली पीढ़ियों के बेहतर भविष्य के लिए अपने प्राण न्योछावर किए थे, जिसे प्रदेश कभी नहीं भुला सकता।

यह भी पढ़ें -  कांग्रेस की तुष्टीकरण राजनीति पर बरसे CM धामी, पूछा-"मौलाना की धमकी और जेहादी नारों पर क्यों साधी है चुप्पी ?"

तत्कालीन परिस्थितियों पर बोलते हुए सीएम धामी ने कहा कि उस समय की सरकार ने अहिंसक आंदोलन को गोलियों से दबाने की कोशिश की थी। इसके विपरीत, वर्तमान सरकार ने राज्य आंदोलनकारियों के योगदान का सम्मान करते हुए उनकी पेंशन बढ़ाने का ऐतिहासिक काम किया है।

यह भी पढ़ें -  Uttarakhand: बुनियादी ढांचे की मजबूती के लिए CM धामी ने दी 63 करोड़ रुपये की वित्तीय मंजूरी

सीएम ने आंदोलन में मातृशक्ति के अभूतपूर्व योगदान को याद किया। उन्होंने हंसा धनाई, बेलमती चौहान, बलबीर नेगी, धनपत सिंह, मदनमोहन ममगाईं, राय सिंह बंगारी और तत्कालीन डीएसपी उमाकांत त्रिपाठी को नमन कर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में मौजूद कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने भी शहीद स्थल पहुंचकर परिजनों के प्रति सम्मान जताया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad