8 सरकारी स्कूलों को MDDA ने दी बैडमिंटन कोर्ट की सौगात

ख़बर शेयर करें

अल्मोड़ा के लक्ष्य सेन ने बैडमिंटन के खेल में जो नाम रोशन किया उसका उजाला अब पूरे उत्तराखंड में बिखर रहा है। सूबे के कई जिलों में बैडमिंटन के गुर सिखाने के लिए कई निजी ऐकडमी खुल गई हैं। इधर बैडमिंटन में बढ़ते रुझान को देखते हुए देहरादून में MDDA ने अपनी झोली खोली और आधा दर्जन से ज्यादा स्कूलों को बैडमिंटन कोर्ट की सौगात दी है। पहले चरण में 487.01 लाख की लागत से बने बैडमिंटन कोर्ट में कुछ कोर्ट इंडोर हैं और कुछ आउटडोर।

यह भी पढ़ें -  अल्मोड़ा में घरेलू विवाद के बाद पति ने डंडे से पीट-पीटकर की पत्नी की हत्या, जान लेने के बाद हो गया फरार

बताया जा रहा है कि सीएम पुष्कर धामी ने इसका आईडिया MDDA को दिया। सीएम धामी के निर्देश पर अमल करते हुए MDDA उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के नेतृत्व में प्रथम चरण में दून के आठ स्कूलों में इंडोर और आउटडोर कोर्ट का निर्माण काराया गया। MDDA उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी की माने तो सभी बैडमिंटन कोर्ट विद्यालयों को हस्तांतरित कर दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें -  21 जून अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के लिए प्रशासन ने कसी कमर

तिवारी ने कहा खेल सुविधाओं पर खर्च करने से राज्य में खेल संस्कृति विकसित होंगी, खेलों को बढावा मिलेगा और नई नई खेल प्रतिभाएं राज्य को मिलेंगी। MDDA उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी का कहना है कि अभी MDDA देहरादून के और स्कूलों में भी खेल सुविधाओं को विकसित करेगी। दूसरे चरण में MDDA नौ सरकारी विद्यालयों और इंटर कालेज को बैडमिंटन कोर्ट की सौगात देगा। इनके लिए 293.22 लाख रुपए की स्वीकृति दी गई है। जल्द ही इनका निर्माण भी शुरू हो जाएगा।