मालवीय नगर अग्निकांड: केशव नेगी के समर्थन में उतरे त्रिवेंद्र रावत और CM धामी, निष्पक्ष जांच की मांग

ख़बर शेयर करें

नई दिल्ली के मालवीय नगर अग्निकांड मामले में होटल के कुक और उत्तराखंड के मूल निवासी केशव नेगी की गिरफ्तारी के बाद उत्तराखंड की सियासत में हलचल तेज हो गई है और राज्य के दिग्गज नेता उनके समर्थन में खुलकर सामने आ गए हैं। पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सोशल मीडिया के माध्यम से केशव नेगी को न्याय दिलाने की पुरजोर वकालत करते हुए साफ शब्दों में कहा कि पूरा उत्तराखंड केशव के साथ खड़ा है और किसी भी निर्दोष व्यक्ति को सजा नहीं भुगतने दी जाएगी।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड की संस्कृति से खिलवाड़ पर CM धामी की सख्त चेतावनी, बोले-'माहौल खराब करने वालों की जगह सिर्फ जेल'

मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से फोन पर बात की और प्रवासी उत्तराखंडियों की सुरक्षा व हितों को लेकर राज्य सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। मुख्यमंत्री धामी से बातचीत के दौरान दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने भरोसा दिलाया कि जांच पूरी तरह तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर होगी और किसी भी बेकसूर के साथ अन्याय नहीं होगा।

यह भी पढ़ें -  Dehradun में BJP राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तीरथ सिंह रावत का भव्य स्वागत, बोले- 'CM धामी के नेतृत्व में लड़ा जाएगा आगामी चुनाव'

इसके साथ ही, सीएम धामी ने पीड़ित केशव नेगी की बेटी कनिष्का नेगी से भी फोन पर बात करके उन्हें ढांढस बंधाया और हर संभव सरकारी सहायता का आश्वासन देते हुए कहा कि उनकी सरकार देश के किसी भी कोने में रह रहे उत्तराखंड के भाई-बहनों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में साहसिक पर्यटन को नया आयाम: 4 अक्टूबर से शुरू होगा 'अल्टीमेट उत्तराखंड साइकिल चैलेंज'
Ad Ad Ad