CM धामी के विजन को बंशीधर तिवारी ने दी रफ्तार, हरियाली के साथ अवैध निर्माणों पर चलेगा बुलडोजर

ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सुशासन, पर्यावरण संरक्षण और नियोजित शहरी विकास के विजन को धरातल पर उतारने के लिए मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण पूरी तरह एक्शन मोड में आ गया है. बुधवार को एमडीडीए के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने अधिकारियों के साथ सिटी फॉरेस्ट, आमवाला तरला, कालसी घाट और धौलास आवासीय योजना तक एक मैराथन निरीक्षण किया।

जिसमें उन्होंने स्पष्ट संदेश दिया कि विकास कार्यों की गुणवत्ता, समयबद्धता और जनहित से किसी भी स्तर पर समझौता नहीं किया जाएगा। इस निरीक्षण के दौरान हरित विकास, आधुनिक सुविधाओं, ऊर्जा संरक्षण और अवैध निर्माणों व प्लॉटिंग के खिलाफ बुलडोजर चलाकर कड़ी कार्रवाई करने पर विशेष जोर दिया गया।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में अभी और चढ़ेगा पारा, मौसम विभाग ने अगले 3 दिनों के लिए जारी किया अलर्ट

सहस्रधारा रोड स्थित सिटी फॉरेस्ट को उत्तराखंड का सबसे आकर्षक शहरी पार्क बनाने का खाका तैयार किया गया है, जिसके तहत पुराने ट्री हाउस का नवीनीकरण, बारहमासी फूलों का रोपण, नदी किनारे बांस के पौधे लगाना और भारत माता मंदिर का निर्माण किया जाएगा. विशेष बात यह है कि इस पार्क में स्थापित 120 किलोवाट क्षमता का सौर ऊर्जा संयंत्र वर्तमान में बिजली खर्च में लगभग 90 प्रतिशत तक की बचत कर प्रधानमंत्री मोदी के ‘सूर्य घर’ और हरित ऊर्जा अभियान की मिसाल बन रहा है।

यह भी पढ़ें -  दून में पैर पसार रहा अवैध हथियारों का नेटवर्क, सोहेल मर्डर केस की जांच में मिले अहम सुराग

इसके अतिरिक्त, रिकॉर्ड समय में तैयार हुई आमवाला तरला आवासीय योजना का निरीक्षण कर उपाध्यक्ष ने जुलाई माह से लाभार्थियों को कब्जा सौंपने और परिसर की ड्रेनेज व पार्किंग व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए. वहीं, धौलास में निर्माणाधीन प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 15 में से 10 तैयार टावरों में 30 जुलाई से कब्जा सौंपने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

ट्रेंचिंग ग्राउंड के ठोस अपशिष्ट के वैज्ञानिक पुनः उपयोग और कालसी यमुना नदी तट पर बन रहे घाट का काम पूरा कर जुलाई में ही इसका लोकार्पण करने की तैयारी है. एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी और सचिव मोहन सिंह बर्निया ने संयुक्त रूप से कहा कि प्राधिकरण केवल भवन निर्माण तक सीमित नहीं है, बल्कि पर्यावरण और हरित ऊर्जा के नए मानक स्थापित कर रहा है. उन्होंने कड़े शब्दों में चेतावनी दी कि नियमविरुद्ध गतिविधियों और अवैध निर्माणों पर प्रभावी बुलडोजर कार्रवाई लगातार जारी रहेगी.

यह भी पढ़ें -  देहरादून सोहेल हत्याकांड: भाई की हत्या के लिए दून से ही खरीदे हथियार, अब SOG के रडार पर मुख्य तस्कर
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad