Kedarnath Heli Booking: दूसरे चरण में नहीं बढ़ेगा किराया, 9 हेली कंपनियों के साथ हुआ अनुबंध

ख़बर शेयर करें

देहरादून। चारधाम यात्रा के दूसरे चरण में 15 सितंबर से शुरू हो रही केदारनाथ हेली सेवा का किराया नहीं बढ़ाया जाएगा। उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण के सीईओ प्रतीक जैन ने यह स्पष्ट किया है। केदारनाथ धाम जाने वाले तीर्थयात्रियों को किराए में बढ़ोतरी न होने से बड़ी आर्थिक राहत मिलेगी।

यूकाडा ने यात्रा के संचालन के लिए गुप्तकाशी, सिरसी और फाटा हेलीपैड से कुल नौ हेली कंपनियों के साथ अनुबंध किया है। इस व्यवस्था में फाटा से किराया थोड़ा बढ़ा है, जबकि सिरसी हेलीपैड से केदारनाथ जाना काफी सस्ता हो गया है।

यह भी पढ़ें -  भिगुन गांव में बारिश का कहर, भूस्खलन से मोटर मार्ग बंद, खतरे की जद में आए कई मकान

नए तय किराए के अनुसार, गुप्तकाशी से केदारनाथ धाम का आने-जाने का कुल किराया ₹12,154 निर्धारित किया गया है। फाटा हेलीपैड से केदारनाथ का किराया ₹9,680 तय हुआ है, जबकि सिरसी हेलीपैड से आने-जाने का किराया ₹6,086 तय किया गया है।

यह भी पढ़ें -  बारिश नदी को न्यौता देती है आ जाओ सड़क पर!

पिछले साल की तुलना में इस बार गुप्तकाशी से ₹290 और फाटा से ₹838 की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। हालांकि, सिरसी हेलीपैड का इस्तेमाल करने वाले श्रद्धालुओं को किराए में ₹2,753 की भारी छूट और राहत मिली है।

यूकाडा के सीईओ प्रतीक जैन ने बताया कि यात्रा के दूसरे चरण के लिए 7 सितंबर से आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन टिकटों की बुकिंग शुरू हो जाएगी।

यह भी पढ़ें -  ऋषिकेश में नाबालिग से दुष्कर्म मामले में बड़ा एक्शन: MDDA ने होटल 'गंगा इन' पर जड़ा ताला

सीईओ ने भरोसा दिलाया कि 15 सितंबर से शुरू हो रही सेवा के लिए तय दरों पर ही पारदर्शी तरीके से टिकट मिलेंगे। हेली सेवाओं के नियमित संचालन से केदारनाथ धाम पहुँचने वाले हजारों तीर्थयात्रियों को सुगम यात्रा की सुविधा मिलेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad