Udham Singh Nagar: मामूली विवाद पर 9 साल के मासूम ने 11 साल के दोस्त की छाती में घोंपा चाकू

ख़बर शेयर करें

उधम सिंह नगर। उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के जसपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां छीपियान मोहल्ले में खेलते समय हुए मामूली विवाद के बाद 9 साल के एक बच्चे ने अपने ही 11 वर्षीय साथी की छाती में चाकू घोंप दिया। गंभीर रूप से घायल छात्र को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

मृतक छात्र की पहचान 11 वर्षीय ईशान के रूप में हुई है, जो कक्षा सातवीं में पढ़ता था। ईशान अपने घर के पास ही पड़ोस में रहने वाले 9 साल के बालक के साथ खेल रहा था। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया और गुस्से में आकर आरोपी बालक ने ईशान पर चाकू से हमला कर दिया।

यह भी पढ़ें -  Uttarakhand: मसूरी-देहरादून रोड पर पानीवाला बैंड के पास धंसी सड़क, थराली-देवाल स्टेट हाईवे बंद

घटना के तुरंत बाद परिजन आनन-फानन में ईशान को अस्पताल लेकर पहुंचे। हालांकि, डॉक्टरों के भरपूर प्रयासों के बावजूद अत्यधिक खून बह जाने के कारण ईशान को बचाया नहीं जा सका। मृतक ईशान अपने परिवार का सबसे छोटा बेटा था और उसके पिता तस्लीम क्षेत्र में ही हार्डवेयर की दुकान चलाते हैं।

यह भी पढ़ें -  Uttarakhand: धामी सरकार ने विकास-सौंदर्यीकरण योजनाओं के लिए दी ₹53.72 करोड़ की वित्तीय मंजूरी

मासूम की मौत के बाद इलाके में तनाव फैल गया। स्थिति की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने छीपियान मोहल्ले में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया है। पुलिस की टीमें मौके पर लगातार गश्त कर शांति व्यवस्था बनाए रखने में जुटी हैं।

जसपुर के कोतवाल राजेश पांडे ने बताया कि पीड़ित परिवार से तहरीर मिलते ही नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है और घटना के सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।

यह भी पढ़ें -  Uttarakhand News: पैदल टहलते हुए 'मिलन डेरी' पहुंचे CM धामी, आम लोगों के साथ ली चाय की चुस्की

मामले की जांच में सामने आया है कि आरोपी बालक स्कूल नहीं जाता है और उसके पिता की बीमारी के चलते पहले ही मौत हो चुकी है। वारदात को अंजाम देने के बाद से आरोपी बच्चा मौके से फरार है, जिसकी तलाश के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad