देहरादून में बॉडी मसाज के बहाने युवक से पिस्तौल की नोक पर जबरन लूटे लाखों

ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में बॉडी मसाज के बहाने हनी ट्रैप और ब्लैकमेलिंग का एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ एक शातिर गिरोह ने एक व्यक्ति को अपने जाल में फंसाकर पिस्तौल की नोक पर लाखों रुपये की रंगदारी वसूली है।

पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुख्य आरोपी महिला समेत उसके अन्य साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। राजपुर थानाध्यक्ष पी.डी. भट्ट के अनुसार, आईटी पार्क क्षेत्र के रहने वाले एक 48 वर्षीय व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई कि करीब 5-6 महीने पहले उनकी मुलाकात वॉट्सऐप के जरिए संदीप कौर नाम की महिला से हुई थी।

यह भी पढ़ें -  'हेली टिकट की कालाबाजारी पर होगी कड़ी कार्रवाई…' चारधाम यात्रा पर CM धामी के सख्त निर्देश

उस महिला ने अपनी तस्वीरें भेजकर बॉडी मसाज के लिए 8,000 रुपये का रेट तय किया और सर्विस दी, जिसके बाद वह लगातार पीड़ित के संपर्क में रहकर बीच-बीच में पैसे ऐंठने लगी। हद तो तब हो गई जब बीती 25 अप्रैल को संदीप कौर ने पीड़ित को फोन कर सीधे 15 लाख रुपये कैश की मांग की।

पीड़ित द्वारा मना करने पर संदीप कौर, राहुल, परविंदर सिंह और खुद को वकील बताने वाले कुछ अन्य लोगों ने आईटी पार्क पुलिस चौकी के बाहर पीड़ित को घेर लिया और उसे झूठे रेप केस में फंसाने की धमकी दी। डर के मारे पीड़ित ने महिला के खाते में तुरंत 1.10 लाख रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिए, लेकिन आरोपियों का पेट इतने में भी नहीं भरा।

यह भी पढ़ें -  किशाऊ बांध परियोजना: 6 राज्यों के बीच ऐतिहासिक समझौता आज, अमित शाह और सीएम धामी रहेंगे मौजूद

उन्होंने पिस्तौल दिखाकर पीड़ित को जबरन अपनी स्कूटी पर बैठाया और कीरसाली चौक स्थित एसबीआई एटीएम ले गए, जहाँ डरा-धमकाकर 50,000 रुपये नकद भी निकलवा लिए। गिरोह ने पीड़ित पर इस कदर खौफ और मानसिक दबाव बनाया कि अपनी जान बचाने के लिए पीड़ित को संदीप कौर के नाम पर 1.80 लाख रुपये का एक चेक भी भरना पड़ा।

यह भी पढ़ें -  देहरादून: ₹26 हजार मानदेय और 45 दिन का मातृत्व अवकाश को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का हल्ला बोल

इसके साथ ही, आरोपियों ने अपनी मनमानी शर्तों पर छह लाख रुपये का एक फर्जी समझौता नामा तैयार करवाया और पीड़ित से जबरन उस पर हस्ताक्षर करवा लिए। पीड़ित के पास इस पूरी खौफनाक घटना की ऑडियो और वीडियो रिकॉर्डिंग सबूत के तौर पर मौजूद है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ गहराई से जांच शुरू कर दी है।