पद से इस्तीफा देकर आत्महत्या कर दूंगा !

ख़बर शेयर करें

देहरादून- सरकारी आवास के बाहर भाजपा कार्यकर्ताओं का हुजूम और भीतर समाज कल्याण मंत्री खजानदास। मीडिया ने पूछा मंत्री जी आपकी पार्टी के कार्यकर्ता आपके ही खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं, माजरा क्या है ?

बाहर का माहौल भारी था लिहाजा मन भी भारी होना ही था। लेकिन कैबिनेट मंत्री खजानदास ने माहौल को हल्का फुल्का करने की कोशिश की। मंत्री जी स्पष्ट कहा, मै सिर्फ एक इलाके का मंत्री नहीं हूं मैं पूरे प्रदेश का मंत्री हूं लिहाजा पूरा उत्तराखंड देखना है। किसी भी जिले के साथ अन्याय नहीं होना चाहिए,सबका साथ सबका विकास होना चाहिए।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड: बिजली संकट से निपटने को पिथौरागढ़ में लगेंगे 62 MW के 4 नए स्मॉल हाइड्रो प्रोजेक्ट्स

 मंत्री जी ने मामला स्पष्ट करते हुए बताया कि समाजकल्याण मंत्रालय की अनुसूचित जाति और जनजाति के विकास की योजनाओं पर उनकी सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है। जनता के काम है जनता के प्रस्ताव हैं लिहाजा मंत्री होने के नाते उन्हें बिना भेदभाव के काम करना है।

यह भी पढ़ें -  बदलते मौसम ने बढ़ाई टेंशन - आंगनवाड़ी से लेकर स्कूल तक जागरूकता अभियान,अलर्ट मोड पर स्वास्थ्य विभाग

वहीं जब कार्यकर्ताओ के लगाए गए आरोपों के बारे में पूछा गया कि प्रदर्शनकारी कार्यकर्ता इल्जाम लगा रहे हैं कि 15 – 20 फीसद कमीशन के चक्कर में 80 फीसद काम कांग्रेसियों को दे दिया तो, समाजकल्याण मंत्री आहत हो गए और भावुक होते हुए तपाक से कह गए, कमीशनखोरी के आरोप साबित हो गए, तो वह मंत्री पद से इस्तीफा तो देंगे ही आत्महत्या भी कर देंगे।

यह भी पढ़ें -  Dehradun: 'हमें तो मोदी ने बहुत कुछ दिया है'... सीएम धामी के सामने महिला ने गीत गाकर जताया पीएम का आभार

आखिर जीरो टॉलरेंस के दौर में दाग …कैसे सहन करते समाजकल्याण मंत्री खजानदास..मंत्री जी का अंदाज देखना हो तो https://www.instagram.com/reel/Ddga-kwFJ-e/?stkn=MXJweWtyYmprYTdyZw== लिंक को क्लिक करें