Haridwar: नन्हीं बच्ची ने सुनाई ओजस्वी कविता, CM धामी ने मंच से बड़े प्यार से पुकारा “भांजी”…

ख़बर शेयर करें

हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार में आयोजित एक सार्वजनिक कार्यक्रम में उस वक्त माहौल बेहद भावुक और उत्साहजनक हो गया, जब एक नन्हीं बच्ची ने मंच से ओजस्वी अंदाज में कविता प्रस्तुत की। इस कविता में बच्ची ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा चलाए जा रहे विकास कार्यों का विस्तार से जिक्र किया। बच्ची की इस सुरीली और आत्मविश्वास से भरी प्रस्तुति से प्रभावित होकर मुख्यमंत्री धामी ने उसे बड़े स्नेह से ‘भांजी’ कहकर संबोधित किया।

मंच पर जिस अपनेपन के साथ मुख्यमंत्री ने बच्ची की हौसला अफजाई की, उससे यह साफ झलकता है कि सीएम धामी राज्य के युवाओं ही नहीं बल्कि बच्चों के दिलों में भी अपनी खास जगह बना चुके हैं। बच्ची ने बेहद सरल शब्दों में देश और प्रदेश के सुशासन की झलक अपनी कविता में पेश की, जिसे सुनकर कार्यक्रम में मौजूद पूरा जनसमूह तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।

यह भी पढ़ें -  Uttarakhand: 10 शहरों में नदियां होंगी साफ, ₹228 करोड़ का प्रोजेक्ट तैयार

यह वाकया ऐसे समय में सामने आया है जब बीते दिनों जंतर-मंतर पर हुए आंदोलन के दौरान युवाओं के आक्रामक रवैये को लेकर देश के बुद्धिजीवियों में चिंता थी। खुद को ‘जेन-जी’ (Gen Z) बताने वाले कुछ प्रदर्शनकारियों के व्यवहार से नई पीढ़ी के संस्कारों पर सवाल उठने लगे थे। लेकिन हरिद्वार में इस नन्हीं बच्ची की प्रस्तुति ने उन तमाम चिंताओं को दूर कर उम्मीद का नया दीया जला दिया है।

यह भी पढ़ें -  बदरीनाथ चढ़ावा चोरी मामला: मुख्य आरोपी प्रमोद ने जुर्म कबूला, जांच में जुटी पुलिस

बच्ची के इस सुसंस्कृत अंदाज ने यह संदेश दिया है कि ‘जेन-जी’ के बाद आने वाली अगली पीढ़ी गुमराह नहीं है, बल्कि उसके भीतर भारतीय मर्यादा और संस्कार पूरी तरह सुरक्षित हैं। सही मार्गदर्शन मिलने पर यह पीढ़ी देश और समाज की परंपराओं को और मजबूती से आगे ले जाने के लिए तैयार हो रही है।

यह भी पढ़ें -  Uttarakhand: IIT मद्रास के सहयोग से हर नागरिक सीखेगा AI, मिलेंगे मुफ्त कोर्स और सर्टिफिकेट

कार्यक्रम में मौजूद लोगों का भी मानना था कि एक जनप्रतिनिधि और राज्य के मुखिया के रूप में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के लिए यह पल बेहद गौरवशाली रहा। मंच से मिला यह सम्मान और अपनत्व इस बात का सबूत है कि उत्तराखंड की नई पीढ़ी अपनी जड़ों और नैतिक मूल्यों से गहराई से जुड़ी हुई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad