Kanwar Yatra 2026: दिल्ली-दून एक्सप्रेस-वे से चलेंगी बसें, किराया ₹65 घटा

ख़बर शेयर करें

देहरादून। कांवड़ यात्रा के चलते इस सप्ताह देहरादून और ऋषिकेश से दिल्ली व गुरुग्राम रूट पर सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ा रूट डायवर्जन लागू होने जा रहा है। पुलिस-प्रशासन और उत्तराखंड रोडवेज ने ट्रैफिक के भारी दबाव को देखते हुए बसों को दिल्ली-दून एक्सप्रेस-वे से चलाने की योजना बनाई है। इस फैसले से देहरादून के यात्रियों को सफर में समय और किराया दोनों मोर्चों पर बड़ी राहत मिलेगी।

सावन का पावन महीना शुरू होते ही हरिद्वार में देशभर से शिवभक्तों और कांवड़ियों का सैलाब उमड़ने लगा है। इसके चलते देहरादून-रुड़की-मुजफ्फरनगर-मेरठ पुराने नेशनल हाईवे पर वाहनों का दबाव काफी बढ़ गया है। कांवड़ मार्ग पर सुरक्षा और यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस-प्रशासन रोडवेज बसों को पुराने हाईवे के बजाय सीधे नए दिल्ली-दून एक्सप्रेस-वे पर डायवर्ट कर रहा है।

यह भी पढ़ें -  Dehradun: अस्पताल रिकॉर्ड से नंबर चुराकर महिला MBBS इंटर्न को भेजे आपत्तिजनक मैसेज, जांच बैठाई

रूट डायवर्जन का सीधा फायदा देहरादून के यात्रियों को मिलेगा। पुराने हाईवे से दून से दिल्ली पहुंचने में 5 से 6 घंटे का समय लगता था, जबकि नए एक्सप्रेस-वे से यह सफर महज 3 घंटे में पूरा हो जाएगा। दूरी घटने से देहरादून से दिल्ली का बस किराया भी ₹420 से घटकर ₹355 रह जाएगा, यानी यात्रियों के सीधे ₹65 की बचत होगी।

यह भी पढ़ें -  Dehradun: सड़क की मांग को लेकर विधायक सहदेव पुंडीर के घर पहुंचे ग्रामीण, जमकर हुआ हंगामा

ऋषिकेश डिपो की बसों को भी देहरादून से होते हुए वाया एक्सप्रेस-वे ही दिल्ली भेजा जाएगा। एक्सप्रेस-वे से चलने के कारण ऋषिकेश के यात्रियों का दिल्ली पहुंचने का समय तो काफी कम हो जाएगा, लेकिन नए रूट की दूरी में आए बदलाव के कारण वहां के बस किराये में ₹15 तक की मामूली बढ़ोतरी हो जाएगी।

यह भी पढ़ें -  Uttarakhand: गलत बिल भेजा तो अफसरों की जेब से कटेगा पैसा, लोकपाल ने सुनाए 4 अहम फैसले

उत्तराखंड रोडवेज के जीएम क्रांति सिंह ने बताया कि कांवड़ यात्रा को देखते हुए पुलिस ने ट्रैफिक डायवर्जन का पूरा खाका तैयार कर लिया है। हाईवे पर कांवड़ियों की संख्या और वाहनों के दबाव को देखते हुए पुलिस का इशारा मिलते ही ऋषिकेश और देहरादून डिपो की सभी बसों को नए एक्सप्रेस-वे से भेजना शुरू कर दिया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad