हरिद्वार भूमि घोटाला: पूर्व DM और IAS समेत कई अफसरों के ठिकानों पर गिरी विजिलेंस की गाज

ख़बर शेयर करें

हरिद्वार भूमि घोटाले मामले में आरोपी अधिकारियों पर धामी सरकार की कार्रवाई लगातार जारी है। पहले आरोपी अधिकारियों को बर्खास्त किया फिर आगे की कार्यवाही के लिए केद्रीय कार्मिक एवं प्रशिक्षण मंत्रालय को उनकी फाइल भेजी गई, और अब विजिलेंस एक्शन मोड में आ गई है।

यह भी पढ़ें -  क्लेमेंट टाउन हत्याकांड: पत्नी की हत्या कर फरार होने वाला पति गिरफ्तार, अवैध संबंध के शक में ली थी पत्नी की जान

हरिद्वार भूमि घोटाले के आरोपी अधिकारियों के हरिद्वार और देहरादून के ठिकानो पर विजिलेंस की टीम ने छापा मार कर घर का कोना-कोना खंगाला। विजिलेंस की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हरिद्वार के तत्कालीन डीएम कर्मेंद्र सिंह समेत सभी आरोपी अधिकारियों के ठिकानों पर रेड डाली और पीसीएस अजय वीर सिंह, आईएएस वरुण चौधरी समेत आधा दर्जन अधिकारियों को जांच के दायरे में लिया।

यह भी पढ़ें -  चंपावत में वीरान पड़ी सरकारी जमीनों और भवनों का होगा कायाकल्प, खुलेंगी लाइब्रेरी, आंगनबाड़ी और रोजगार केंद्र

जीरो टॉलरेंस वाले इस एक्शन से जहां सीएम धामी के नेक इरादे जाहिर हो रहे हैं। वहीं जांच की आंच तेज होने के बाद आरोपी अफसरों पर शिंकजा कसना शुरू हो गया है। विजिलेंस की इस कार्रवाई से सूबे के अफसरों में जहां हड़कंप मचा हुआ है वहीं दून से लेकर हरिदवार तक सीएम धामी की चर्चा हो रही है। लोग कहने लगे हैं धामी जो कह रहे हैं उस पर अमल भी कर रहे हैं।