पंतनगर यूनिवर्सिटी पहुंचे CM धामी और शिवराज सिंह चौहान, बोले-‘हरित क्रांति के इस गढ़ ने बदली देश की तकदीर’

ख़बर शेयर करें

उधम सिंह नगर स्थित देश के प्रथम कृषि विश्वविद्यालय गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय पंतनगर में आयोजित छात्र सम्मेलन समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और मुख्य अतिथियों ने विश्वविद्यालय के पूर्व छात्रों को संबोधित किया।

यह भी पढ़ें -  नई टिहरी के बौराड़ी स्टेडियम में हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

अपने संबोधन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि भारत का पहला कृषि विश्वविद्यालय होने के गौरव के साथ, पंतनगर विश्वविद्यालय ने देश के कृषि आधुनिकीकरण, वैज्ञानिक अनुसंधान, नए नवाचारों और अन्नदाताओं की समृद्धि में हमेशा से एक ऐतिहासिक व अभूतपूर्व योगदान दिया है।

इस प्रतिष्ठित संस्थान की भूमिका भारत में हरित क्रांति को नई गति प्रदान करने से लेकर किसानों के लिए उन्नत किस्म के बीजों को तैयार करने, खेती की आधुनिक तकनीकों को विकसित करने और उत्कृष्ट कृषि शिक्षा के माध्यम से लाखों किसानों के जीवन में एक बड़ा सकारात्मक व कल्याणकारी परिवर्तन लाने में सदैव प्रेरणादायी रही है।

यह भी पढ़ें -  कुंभ मेला 2027 और शिक्षकों के वेतन के लिए खुले सरकारी खजाने! CM धामी ने दी करोड़ों की वित्तीय मंजूरी

इस महत्वपूर्ण अवसर पर सांसद अजय भट्ट जी, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, विधायक बंशीधर भगत, त्रिलोक सिंह चीमा, शिव अरोड़ा एवं पूर्व विधायक राजेश शुक्ला सहित कई अन्य विशिष्ट जन और गणमान्य राजनेता भी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। सभी वक्ताओं ने विश्वविद्यालय की गौरवशाली विरासत को सराहा और आधुनिक युग में भी कृषि क्षेत्र को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए इसके निरंतर प्रयासों की सराहना की।

यह भी पढ़ें -  'अंकिता से लेकर अंकित हत्याकांड तक, कई राज दफ़न है मेरे सीने में'- उर्मिला सनावर