हरिद्वार: ESIC अस्पताल में 50 सीटों वाले नए मेडिकल कॉलेज को मिली मंजूरी, CM धामी ने PM मोदी और केंद्रीय मंत्री का जताया आभार

ख़बर शेयर करें

हरिद्वार। हरिद्वार में ESIC अस्पताल के आधारभूत ढांचे का उपयोग करते हुए मेडिकल कॉलेज की स्थापना को सैद्धांतिक मंजूरी मिलने पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री मनसुख मंडाविया का हार्दिक आभार व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने इस ऐतिहासिक निर्णय को प्रदेश के लिए एक बड़ी सौगात बताया है।

यह भी पढ़ें -  गांधी जयंती और शास्त्री जयंती पर सीएम धामी ने दी श्रद्धांजलि, आदर्शों को किया याद

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि यह महत्वपूर्ण निर्णय हरिद्वार जिले सहित पूरे उत्तराखंड में चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगा। इस मेडिकल कॉलेज में प्रति बैच 50 MBBS सीटों के साथ पढ़ाई शुरू होने से स्थानीय स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं का ढांचा और अधिक मजबूत होगा।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड: अक्टूबर से घरेलू, कमर्शियल और औद्योगिक बिजली हुई महंगी, जेब पर बढ़ेगा बोझ

उत्तराखंड के विकास और जनसेवा के प्रति केंद्र सरकार के निरंतर सहयोग की सराहना करते हुए सीएम ने कहा कि केंद्र का यह सकारात्मक रुख प्रदेश के युवाओं के लिए नई संभावनाओं के द्वार खोल रहा है। अब राज्य के छात्र-छात्राओं को अपने ही गृह क्षेत्र में चिकित्सा शिक्षा प्राप्त करने के बेहतरीन अवसर मिलेंगे।

यह भी पढ़ें -  हरिद्वार विधायक मदन कौशिक का रिपोर्ट कार्ड: 70% निधि खर्च, फिर भी कुछ वादे अधूरे..!

विशेषज्ञों का मानना है कि इस परियोजना के धरातल पर उतरने से न केवल स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर होंगी, बल्कि दूरदराज के क्षेत्रों तक डॉक्टरों की उपलब्धता भी आसान हो जाएगी। इसके साथ ही अस्पताल और कॉलेज के संचालन से स्थानीय स्तर पर पैरामेडिकल और अन्य क्षेत्रों में रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।