Uttarakhand: श्रीनगर मेडिकल कॉलेज में NMO ने किया पौधारोपण, लिया संरक्षण का संकल्प

ख़बर शेयर करें

श्रीनगर। उत्तराखंड के प्रमुख लोकपर्व हरेला के अवसर पर सोमवार, 20 जुलाई को श्रीनगर गढ़वाल स्थित वीसीएसजीजीआईएमएस एंड आर मेडिकल कॉलेज परिसर में राष्ट्रीय मेडिकोज़ संगठन की स्थानीय इकाई द्वारा पौधारोपण अभियान चलाया गया। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आशुतोष सयाना की अगुवाई में आयोजित इस कार्यक्रम में डॉक्टरों, शिक्षकों और मेडिकल छात्र-छात्राओं ने परिसर में पौधे रोपकर उनके संरक्षण की जिम्मेदारी ली।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में भारी बारिश से चारधाम यात्रा स्थगित, 11 जिलों में स्कूल बंद

कार्यक्रम में एनएमओ के उपाध्यक्ष डॉ. सौरभ सचर का विशेष सहयोग रहा, जबकि व्यवस्थाओं का समन्वय सचिव डॉ. अमन भारद्वाज ने संभाला। इस दौरान विशेष अतिथि तरुण जी ने उपस्थित डॉक्टरों और छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि केवल पौधा लगाना ही काफी नहीं है, बल्कि लगाए गए पौधों को बचाना और उन्हें वृक्ष बनाना ही असली पर्यावरण सेवा है।

वृक्षारोपण अभियान में मेडिकल कॉलेज के संकाय सदस्यों, चिकित्सकों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। छात्र अभिषेक और श्याम सहित कई मेडिकल विद्यार्थियों ने पौधे रोपे और प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने की बात कही।

यह भी पढ़ें -  देहरादून MDDA महायोजना-2041: नई कॉलोनियों पर कसेगा शिकंजा, बदलेंगे नियम

राष्ट्रीय मेडिकोज़ संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि हरेला उत्तराखंड की समृद्ध लोकसंस्कृति और पर्यावरण के प्रति आभार व्यक्त करने का पर्व है। इस प्रकार के आयोजन समाज को हरित वातावरण बनाने, जैव विविधता को बचाने और आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ पर्यावरण तैयार करने में मदद करते हैं।

यह भी पढ़ें -  Uttarakhand: चारधाम और कांवड़ यात्रा के लिए CM धामी ने केंद्र से मांगी अतिरिक्त बिजली

चिकित्सकों ने इस बात पर जोर दिया कि स्वास्थ्य सेवाओं के साथ-साथ पर्यावरण को बेहतर बनाना भी चिकित्सा जगत का महत्वपूर्ण सामाजिक कर्तव्य है। कार्यक्रम का समापन सभी प्रतिभागियों द्वारा लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल और सिंचाई का सामूहिक संकल्प लेने के साथ हुआ।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad