समाचार 4U की ओर से सभी पाठक और दर्शकों को नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं

ख़बर शेयर करें

देहरादून- शारदीय नवरात्रि की पावन बेला पर समाचार 4 U अपने सभी सुधी पाठकों और दर्शकों की मंगल कामना करता है। मां दुर्गा आप सभी पर कृपा बरसाए रखे और आप सभी का कल्याण करे। देवभूमि उत्तराखंड में पूरे देश के साथ शारदीय नवरात्र की धूम मची हुई है।

भगवान शिव की धरती मानी जाने वाली इस देवभूमि का हर मंदिर आज मां दुर्गा की अर्चना कर रहा है। मंदिर और तमाम सनानत परंपरा के घर-परिवारों में नौ दिन तक मां दुर्गा के नौ दिव्य और भव्य रूपों की पूजा अर्चना की जाएगी। हरिद्वार से लेकर हल्द्वानी और उत्तरकाशी से लेकर उधमसिंहनगर तक हर गांव कस्बे में मंदिर आज बेहद सजे-धजे नजर आ रहे हैं। हरिद्वार का मनसादेवी मंदिर हो या नरेंद्रनगर का मां कुंजापुरी का मंदिर या फिर चंद्रबदनी और सुरकंठा मंदिर परिसर हर जगह भक्तों की भीड़ लगी पड़ी है ।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड: सीएम धामी से मिले नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद दिनेश आर्य, राज्य के विकास पर हुई चर्चा

आस्था का सैलाब उमजडा हुआ है…मां के दर्शन की खातिर मीलों मील सफर कर पहुंचे श्रद्धालु अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। आज नवरात्र के पहले दिन मां दुर्गा का शैलपुत्री के रूप में पूजा की जा रही है। मां दुर्गा भवानी आपकी भी मनोकामना पूरी करे यहीं समाचार 4 U की कामना है। आप सभी को एक बार फिर से HAPPY नवरात्रि

यह भी पढ़ें -  यूनेस्को रिपोर्ट में खुलासा: ग्रामीण भारत में 100 लड़कों पर केवल 59 लड़कियां ही कर पा रही हैं 12वीं पास

नमो देव्यै महादेव्यै शिवायै सततं नमः।
नमः प्रकृत्यै भद्रायै नियताः प्रणताः स्म ताम्