नैनीताल। 80 और 90 के दशक की मशहूर अभिनेत्री स्वर्गीय श्रीदेवी और निर्माता बोनीकपूर की बेटी अभिनेत्री जहान्वी कपूर उत्तराखंड आई हुई हैं। जहान्वी ने नवरात्रि के पहले दिन नैनीताल के प्रसिद्ध मां नैना देवी मंदिर में पहुचकर पूजा अर्चना की। बॉलीवु़ड तड़क भड़क को किनारे रखते हुए सीधे सरल अंदाज में मां नैना के दर्शन किए ।
अभिनेत्री जहान्वी कपूर के इस अंदाज को देखकर स्थानीय लोग जहान्वी के मुरीद हो गए। इस मौके पर मंदिर प्रशासन की ओर से अभिनेत्री जहान्वी कपूर को माता रानी के प्रसाद के तौर पर चुन्नी और मां नैना की तस्वीर भेंट की आप भी देखिए जहान्वी कपूर का वीडियो

