उत्तराखंड भाजपा का बढ़ा कुनबा: गोरखा डेमोक्रेटिक फ्रंट का BJP में विधिवत विलय, महेंद्र भट्ट ने दिलाई सदस्यता

ख़बर शेयर करें

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश मुख्यालय में गुरुवार को गोरखा डेमोक्रेटिक फ्रंट का भाजपा में विधिवत विलय हो गया। इस राजनीतिक घटनाक्रम के तहत फ्रंट के केंद्रीय अध्यक्ष सूर्य विक्रम शाही ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट को औपचारिक विलय पत्र सौंपा।

भाजपा मुख्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार ने सूर्य विक्रम शाही सहित फ्रंट के सभी पदाधिकारियों को पार्टी का पटका पहनाकर विधिवत सदस्यता दिलाई।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड एमबीबीएस काउंसलिंग: दस्तावेजों की जांच में बड़ा खुलासा, एक ही प्रमाण पत्र संख्या से जुड़े दो नाम

विलय के बाद गोरखा डेमोक्रेटिक फ्रंट के केंद्रीय अध्यक्ष सूर्य विक्रम शाही ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में हो रहे विकास कार्यों से प्रभावित होकर उन्होंने भाजपा में शामिल होने का निर्णय लिया है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने नए सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि गोरखा डेमोक्रेटिक फ्रंट का भाजपा में आना संगठन को और अधिक मजबूती प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि इससे पार्टी का जनाधार क्षेत्र में और व्यापक होगा।

यह भी पढ़ें -  SIR पर विपक्ष को ऐतराज क्यों ? - CMधामी

कार्यक्रम में नेपाल में आई हालिया त्रासदी पर गहरा दुख व्यक्त किया गया। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि यह एक बेहद दुखद घटना है और उत्तराखंड राज्य सरकार जल्द ही नेपाल के लिए राहत सामग्री भेजेगी।

इस दौरान नेपाल त्रासदी में मृत लोगों की आत्मा की शांति के लिए कार्यक्रम में मौजूद सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एक मिनट का मौन रखकर गहरी संवेदना प्रकट की।

राजनीतिक विलय के साथ ही भाजपा प्रदेश मुख्यालय में रक्षाबंधन पर्व का आयोजन भी हुआ। भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट को राखी बांधकर आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत का संकल्प लिया।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में शहरों के सौंदर्यीकरण की तेज रफ्तार: हल्द्वानी से ऊधमसिंह नगर तक सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने किया परियोजनाओं का निरीक्षण

महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रुचि भट्ट ने कहा कि मोदी-धामी सरकार में महिलाओं का वास्तविक सशक्तीकरण हुआ है। वहीं, महेंद्र भट्ट ने सभी कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि आगामी चुनावों में मातृशक्ति की भूमिका सबसे निर्णायक होगी।