ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर ट्रक और रोडवेज टेंपो ट्रैवलर में भीषण भिड़ंत, दो घायल

ख़बर शेयर करें

ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-58) पर तीनधारा के पास दोपहर करीब 12 बजे एक उत्तराखंड परिवहन निगम के टेंपो ट्रैवलर और ट्रक के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। देवप्रयाग कोतवाल प्रशांत बहुगुणा के अनुसार, ऋषिकेश डिपो का यह टेंपो ट्रैवलर बदरीनाथ धाम से तीर्थयात्रियों को लेकर ऋषिकेश की तरफ लौट रहा था, जबकि ट्रक विपरीत दिशा से बदरीनाथ की ओर जा रहा था।

यह भी पढ़ें -  'प्रथम उत्तराखंड फिल्म पुरस्कार' का ऐलान: गढ़वाली-कुमाऊंनी फिल्मों के लिए 5 अक्टूबर तक करें आवेदन

भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि हादसे के बाद हाईवे के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और भारी जाम लग गया। घटना की सूचना मिलते ही देवप्रयाग कोतवाली पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और घायलों को इलाज के लिए नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) भिजवाया।

यह भी पढ़ें -  देहरादून: राजपुर रोड पर 18 लाख की उधारी मांगने पर महिला से छेड़छाड़, FIR दर्ज

इस सड़क हादसे में घायल टेंपो ट्रैवलर चालक की पहचान 45 वर्षीय हरदीप सिंह (निवासी अहमदपुर ग्रांट, बहादराबाद, हरिद्वार) के रूप में हुई है, जिन्हें मामूली चोटें आई हैं। वहीं, वाहन में सवार उत्तर प्रदेश के सीतापुर निवासी 35 वर्षीय चारधाम यात्री धीरज कुमार के सिर पर गंभीर चोट लगी है, जिनका उपचार जारी है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड: शराब ओवररेटिंग पर सख्त हुईं आबकारी आयुक्त अनुराधा पाल, लापरवाही पर नपेंगे जिम्मेदार अधिकारी

दुर्घटना के बाद पुलिस प्रशासन ने मौके पर क्रेन बुलाकर बीच सड़क पर फंसे क्षतिग्रस्त वाहनों को किनारे करवाया, जिसके बाद ही राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात को सुचारू रूप से बहाल किया जा सका।