वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में विकसित होगा त्रियुगीनारायण मंदिर, BKTC ने तैयार किया मास्टर प्लान

ख़बर शेयर करें

बदरी-केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने एक महत्वपूर्ण जानकारी साझा करते हुए बताया है कि उत्तराखंड सरकार त्रियुगीनारायण मंदिर को एक प्रमुख ‘वेडिंग डेस्टिनेशन’ के रूप में विकसित कर रही है। यहाँ आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को विश्वस्तरीय एवं बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के लिए बीकेटीसी ने एक विशेष मास्टर प्लान तैयार किया है।

यह भी पढ़ें -  केरल में मेडिकल टूरिज्म की आड़ में हो रही थी अंगों की तस्करी; ED के छापे में हुआ बड़ा पर्दाफाश

इसके साथ ही, केदारनाथ और बदरीनाथ धाम के तीर्थ पुरोहितों के आर्थिक व सामाजिक संबल के लिए एक समर्पित ‘कल्याण कोष’ का गठन किया गया है। अध्यक्ष ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों के अनुसार केदारनाथ के बाद बदरीनाथ धाम का भी पुनर्निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है।

यह भी पढ़ें -  CM धामी ने संत सम्मेलन में की शिरकत, कहा-"विश्व की आध्यात्मिक राजधानी बनेगा उत्तराखंड"

समिति वर्तमान में अपने अधीन आने वाले सभी 47 मंदिरों के रख-रखाव और उच्च प्रबंधन पर काम कर रही है, जिसके तहत ऊखीमठ स्थित ओंकारेश्वर मंदिर के कोठा भवन, गुप्तकाशी के विश्वनाथ मंदिर और भैरवनाथ मंदिर का जीर्णोद्धार कर वहां नियमित पूजा-अर्चना शुरू करा दी गई है।

मानसून सीजन के दौरान चारधाम यात्रा को सुरक्षित व सुचारू रखने के लिए प्रशासन के सहयोग से व्यापक तैयारियां करते हुए कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं। इसके अलावा, समिति ने अपने स्थायी कर्मचारियों के वेतन में वृद्धि करने के साथ ही डीपीसी के लंबित मामलों का निपटारा भी कर दिया है, ताकि तीर्थयात्रियों को सुगम दर्शन कराए जा सकें।