देहरादून में बेकाबू हुआ स्वाइन फ्लू: 24 घंटे में मिले 58 नए मरीज

ख़बर शेयर करें

देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में स्वाइन फ्लू, डेंगू और चिकनगुनिया का प्रकोप बेकाबू होता नजर आ रहा है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी ताजा रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 24 घंटे में स्वाइन फ्लू की जांच में 58 नए मरीज पॉजिटिव पाए गए हैं, जबकि डेंगू के दो नए मामलों की पुष्टि हुई है।

इन नए मामलों के बाद देहरादून में स्वाइन फ्लू के कुल मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 271 और डेंगू के मामलों की संख्या 129 तक पहुंच गई है। जिले में स्वाइन फ्लू से अब तक दो लोगों की मौत भी हो चुकी है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज शर्मा के अनुसार स्वास्थ्य विभाग की टीमें पूरे जिले में हाई अलर्ट पर हैं।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड 2047 की रणनीति पर CM धामी का बड़ा फोकस, रिसर्च और नवाचार पर जोर

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार स्वाइन फ्लू का संक्रमण किसी एक विशेष आयु वर्ग तक सीमित नहीं है, बल्कि हर उम्र के लोग इसकी चपेट में आ रहे हैं। आंकड़ों के मुताबिक 61 से 70 वर्ष आयु वर्ग में सर्वाधिक 50 मामले सामने आए हैं, जबकि 51 से 60 वर्ष आयु वर्ग में 49 मामले दर्ज किए गए हैं। वहीं 01 से 10 वर्ष के बच्चों में 45 मामले रिपोर्ट हुए हैं, 21 से 30 वर्ष आयु वर्ग में 30 मामले और 41 से 50 वर्ष आयु वर्ग में स्वाइन फ्लू के 27 मामले दर्ज किए गए हैं।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में अगले 3 घंटे में मूसलाधार बारिश के आसार, केदारनाथ हाईवे पर आया भारी मलबा, यात्रा रुकी

अस्पतालों की बात करें तो श्रीमहंत इंदिरेश अस्पताल में स्वाइन फ्लू के सर्वाधिक 115 मरीज मिले हैं। इसके अलावा ऋषिकेश एम्स में 36, दून अस्पताल में 32, कैलाश अस्पताल में 23, बॉठियाल लैब में 22, ग्राफिक एरा में 19 और जौलीग्रांट अस्पताल में 13 मामले दर्ज किए गए हैं।

राहत की बात यह है कि स्वाइन फ्लू के 271 मरीजों में से 149 और डेंगू के 129 मरीजों में से 112 मरीज ठीक हो चुके हैं। फिलहाल स्वाइन फ्लू के 120 और डेंगू के 17 सक्रिय मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में जारी है। जिले में चिकनगुनिया के भी 77 मामले दर्ज किए जा चुके हैं।

यह भी पढ़ें -  देहरादून में स्वाइन फ्लू का रिकॉर्ड उछाल, 24 घंटे में 49 मरीज मिले

बीमारियों के प्रसार को रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर सर्वे कर रही हैं। शुक्रवार को 6,865 घरों के सर्वेक्षण के दौरान 228 घरों और 318 पानी के कंटेनरों में मच्छरों का लार्वा पाया गया, जिसे मौके पर ही नष्ट कराया गया। विभाग अब तक 8.47 लाख से अधिक घरों का सर्वे पूरा कर चुका है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad