Dehradun Crime News: 72 वर्षीय वृद्धा की हत्या का खुलासा, 12 घंटे में पकड़ा गया आरोपी नौकर

ख़बर शेयर करें

देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के रायपुर क्षेत्र में हुई 72 वर्षीय बुजुर्ग महिला की सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस ने महज 12 घंटे के भीतर वारदात का पर्दाफाश कर दिया है। इस हत्याकांड को किसी बाहरी बदमाश ने नहीं, बल्कि मृतका की दुकान पर काम करने वाले नौकर ने ही अंजाम दिया था। एसएसपी देहरादून प्रमेंद्र डोबाल के मुताबिक, बकाया मजदूरी के पैसों को लेकर हुए विवाद के बाद आरोपी ने महिला पर हमला कर उनकी हत्या कर दी और सोने का कड़ा लूटकर फरार हो गया था।

घटनाक्रम के अनुसार, 3 सितंबर को रायपुर इलाके की रहने वाली 72 वर्षीय रेखा बंसल अपने घर में संदिग्धावस्था में अचेत मिली थीं। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस और 108 आपातकालीन एम्बुलेंस टीम ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। वृद्धा की अस्वाभाविक मौत से इलाके में हड़कंप मच गया, जिसके बाद पुलिस ने तुरंत हत्या का मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू की।

यह भी पढ़ें -  नितिन नवीन के उत्तराखंड दौरे से पहले भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने, जुबानी जंग से गरमाई सियासत

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए एसएसपी देहरादून प्रमेंद्र डोबाल खुद पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) की टीम को बुलाकर घटनास्थल से उंगलियों के निशान और अन्य महत्वपूर्ण भौतिक साक्ष्य जुटाए गए। इसके बाद आरोपी की धरपकड़ के लिए पुलिस की कई विशेष टीमें गठित की गईं।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड 2047 की रणनीति पर CM धामी का बड़ा फोकस, रिसर्च और नवाचार पर जोर

जांच टीम ने घटनास्थल और आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद ली। तफ्तीश के दौरान पुलिस का शक मृतका की दुकान पर काम करने वाले विनीत कुमार नाम के युवक पर गहराया। जब पुलिस ने विनीत के बारे में जानकारियां जुटानी शुरू कीं, तो कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए।

पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी विनीत का मृतका रेखा बंसल से बकाया मजदूरी को लेकर विवाद हुआ था। बहस बढ़ने पर आरोपी ने कड़े से महिला के चेहरे पर जोरदार वार किया और फिर मुंह दबाकर उनकी हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी मृतका के हाथ से सोने का कड़ा उतारकर भाग गया और पहचान छुपाने के लिए उसने अपने कपड़े भी बदल लिए थे।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में साहसिक पर्यटन को नया आयाम: 4 अक्टूबर से शुरू होगा 'अल्टीमेट उत्तराखंड साइकिल चैलेंज'

पुलिस टीम ने सर्विलांस की मदद से आरोपी की सटीक लोकेशन ट्रेस की और उसे रिंग रोड स्थित त्रिलोक गेस्ट हाउस से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से वारदात के समय पहने गए कपड़े, लूटा गया सोने का कड़ा और अन्य साक्ष्य बरामद कर लिए हैं। महज 12 घंटे में मर्डर मिस्ट्री सुलझाने पर स्थानीय लोगों ने देहरादून पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना की है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad