Dehradun: नंदा की चौकी पुल बचाने को टौंस नदी का रुख मोड़ रहा PWD, शुक्रवार को जांच रिपोर्ट

ख़बर शेयर करें

देहरादून। राजधानी देहरादून के प्रेमनगर स्थित नंदा की चौकी पुल और उसकी एप्रोच रोड को सुरक्षित रखने के लिए लोक निर्माण विभाग ने टौंस नदी का रुख बदलना शुरू कर दिया है। नदी के तेज बहाव को नियंत्रित करने के लिए जेसीबी मशीनों की मदद से पानी की धारा को बीच में चैनलाइज किया जा रहा है। PWD प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता राजेश कुमार ने बताया कि नदी का बहाव एक तरफ होने से किनारों और पुल को खतरा बन रहा था, जिसे रोकने के लिए यह कदम उठाया गया है।

मूसलाधार बारिश से धंसी थी एप्रोच रोड, बना था बड़ा गड्ढा

यह भी पढ़ें -  Uttarakhand: CM धामी की उत्तराखंड को सिंगल-यूज प्लास्टिक मुक्त बनाने की अपील

बीते सोमवार रात हुई मूसलाधार बारिश के दौरान नंदा की चौकी पुल की एप्रोच रोड अचानक धंस गई थी और सड़क पर एक बड़ा गड्ढा बन गया था। हालांकि PWD की टीम ने इसे शाम तक ठीक कर दिया था। एप्रोच रोड धंसने की मुख्य वजह आरसीसी वॉल के नीचे पानी घुसने से मलबे का बाहर निकलना माना जा रहा है। भविष्य में पुल और सड़क को नुकसान से बचाने के लिए ही अब नदी के बहाव की दिशा बदली जा रही है।

40 मीटर लंबे स्पान के पास सेंटर में लाया जा रहा नदी का पानी

लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता राजेश कुमार ने स्पष्ट किया कि 40 मीटर लंबे स्पान वाले इस पुल पर सभी छोटे-बड़े वाहनों की आवाजाही पूरी तरह सुचारू है और पुल का मुख्य ढांचा मजबूत व सुरक्षित है। नदी का पानी किनारे की तरफ बहने से खतरा बढ़ रहा था, इसलिए पानी को सेंटर में लाने के लिए चैनलाइजेशन का काम किया जा रहा है ताकि कटाव को रोका जा सके।

यह भी पढ़ें -  Dehradun: 11 दिन बाद खत्म हुई सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, शुक्रवार से काम पर वापसी

शुक्रवार तक शासन को सौंपी जाएगी जांच रिपोर्ट

कमिटी ने बुधवार को नंदा की चौकी पुल पहुंचकर एप्रोच रोड धंसने वाले स्थल की बारीकी से जांच की। जांच टीम ने नदी की धारा में आए बदलाव, जलस्तर और आरसीसी वॉल की स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों ने मौके की तस्वीरें भी खींचीं और यह पता लगाने की कोशिश की कि नदी का पानी अपनी स्वाभाविक जगह छोड़कर आरसीसी वॉल की ओर क्यों आया।

यह भी पढ़ें -  Uttarakhand: पेपर लीक हुआ तो नाप दिए जाएंगे कुलपति और रजिस्ट्रार...दर्ज होगा केस

दूसरी ओर, एप्रोच रोड धंसने के कारणों की शासन स्तर पर जांच शुरू कर दी गई है। PWD के मुख्य अभियंता दयानंद के नेतृत्व में गठित जांच टीम मामले की पड़ताल कर रही है और इसे शुक्रवार तक अपनी विस्तृत रिपोर्ट शासन को सौंपनी है। जांच में निर्माण कार्य या गुणवत्ता में कोई कमी पाई जाने पर संबंधित ठेकेदार और दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad