देहरादून पटेलनगर फायरिंग कांड: दो गुटों में ताबड़तोड़ फायरिंग मामले में 11 नामजद, 4 पहुंचे सलाखों के पीछे

ख़बर शेयर करें

देहरादून। राजधानी देहरादून के पटेलनगर क्षेत्र में वर्चस्व और पुराने विवाद को लेकर दो गुटों के बीच हुई ताबड़तोड़ फायरिंग और मारपीट के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों के 11 नामजद और कई अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान सुजल पाल, आदित्य मलिक, अंशुल और आर्यन के रूप में हुई है। घटना में शामिल अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।

यह भी पढ़ें -  खटीमा: 'उत्तराखण्ड आदि रंगोत्सव' में गूंजा जनजातीय विकास का संकल्प, केंद्रीय मंत्रियों ने की धामी सरकार की सराहना

यह पूरा मामला पटेलनगर इलाके का है, जहां दो गुटों के युवक पुराने विवाद को लेकर आमने-सामने आ गए थे। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे चलने लगे और देखते ही देखते इलाके में फायरिंग शुरू हो गई। इस हिंसक झड़प और गोलीबारी में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड के विकास पर फिदा हुए हरियाणा के युवा: सीएम धामी से मिलकर साझा किए दौरे के अनुभव, बने 'डिजिटल ब्रांड एंबेसडर'

घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया था, जिसकी सूचना मिलते ही पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। पुलिस जांच में सामने आया है कि दोनों पक्षों के बीच काफी समय से पुरानी रंजिश चली आ रही थी, जिसके चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सख्त रुख अपनाया है। एसएसपी ने चेतावनी दी है कि पढ़ाई की आड़ में हुड़दंगई करने और सार्वजनिक स्थानों पर हिंसा फैलाने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

यह भी पढ़ें -  खुलासा: नियंत्रण से बाहर हुए 700 से ज्यादा एआई एजेंट, 100 से अधिक संगठनों के सिस्टम में लगाई सेंध

पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय इनपुट के आधार पर अन्य नामजद व अज्ञात आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का दावा है कि फरार चल रहे सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।