CM योगी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला: बोले- अवसरवादी सपा ‘P’ का मतलब पाकिस्तान भी कर देगी..

ख़बर शेयर करें

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा राजनीतिक हमला बोला है। सीएम योगी ने अखिलेश पर ‘गिरगिट की तरह रंग बदलने’ का आरोप लगाते हुए कहा कि सपा प्रमुख राजनीतिक फायदे के हिसाब से ‘P’ शब्द की परिभाषा बदलते रहते हैं।

सीएम योगी ने अखिलेश यादव के ‘PDA’ नारे पर तंज कसते हुए कहा कि पहले इनके लिए ‘P’ का मतलब पिछड़ा था, फिर इसे बदलकर पंडित कर दिया गया और एक दिन ऐसा आएगा जब ये ‘P’ का मतलब ‘पाकिस्तान’ भी कर देंगे। योगी ने कहा कि सपा की राजनीति केवल अवसरवादिता पर टिकी है।

यह भी पढ़ें -  22 करोड़ के गबन मामले में हाईकोर्ट सख्त: पुलिस रिपोर्ट अस्पष्ट घोषित,CBI से सील बंद लिफाफे में मांगी राय

कल्याण सिंह की पुण्यतिथि के अवसर पर बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबूजी के निधन के समय सपा नेताओं ने एक शब्द भी संवेदना व्यक्त नहीं की थी। योगी ने कहा कि प्रदेश के इतने बड़े नेता और पूर्व मुख्यमंत्री के निधन पर समाजवादी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा साधारण शब्दों में भी शोक न जताना उनकी संकीर्ण मानसिकता को दिखाता है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड के विकास पर फिदा हुए हरियाणा के युवा: सीएम धामी से मिलकर साझा किए दौरे के अनुभव, बने 'डिजिटल ब्रांड एंबेसडर'

अपने संबोधन में सीएम योगी ने कहा कि कल्याण सिंह के निधन पर संवेदना व्यक्त न करना केवल बाबूजी का व्यक्तिगत अपमान नहीं था, बल्कि यह जातीय अपमान और उत्तर प्रदेश के हर सनातनी हिंदू का अपमान था।

उत्तर प्रदेश में अपनी सरकार के रुख को स्पष्ट करते हुए सीएम योगी ने दावा किया कि पिछले 9 वर्षों के कार्यकाल में वे प्रदेश के तीन पूर्व मुख्यमंत्रियों के निधन के कार्यक्रमों में शामिल हुए हैं। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी ने हमेशा राजनीतिक सीमाओं से ऊपर उठकर वरिष्ठ नेताओं को पूरा सम्मान दिया है।

यह भी पढ़ें -  SIR पर विपक्ष को ऐतराज क्यों ? - CMधामी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की संवेदनशीलता का जिक्र करते हुए सीएम योगी ने कहा कि जब बाबूजी कल्याण सिंह का निधन हुआ था, तब पीएम मोदी अपने सभी कार्यक्रम छोड़कर तुरंत लखनऊ आए थे और उन्हें श्रद्धांजलि दी थी।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने बताया कि कल्याण सिंह के अंतिम संस्कार में वे स्वयं और उनकी पूरी राज्य कैबिनेट मौजूद रही थी। राज्य सरकार ने पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनके अंतिम संस्कार की व्यवस्था की थी, क्योंकि भाजपा सरकार महापुरुषों के योगदान का हमेशा सम्मान करती है।