Uttarakhand Weather Update: 23 और 24 अगस्त को इन जिलों में होगी भारी बारिश, चेतावनी जारी

ख़बर शेयर करें

देहरादून। उत्तराखंड में फिलहाल मूसलाधार बारिश से राहत मिलने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, पहाड़ी क्षेत्रों से लेकर मैदानी जिलों तक अगले एक सप्ताह तक मौसम खराब रहेगा और बारिश का सिलसिला जारी रहेगा।

मौसम विभाग ने शनिवार को देहरादून, टिहरी, चम्पावत, पिथौरागढ़, बागेश्वर, नैनीताल, रुद्रप्रयाग, चमोली और पौड़ी में बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान कई क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ तेज बौछारें पड़ने और भारी बारिश के दौर देखने को मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें -  कोटद्वार: व्यापारी को धमकाने के मामले में आरोपी मोहम्मद दीपक को SDM कोर्ट से मिली जमानत, कड़ी चेतावनी जारी

आगे के पूर्वानुमान के मुताबिक 23 अगस्त को चार जिलों देहरादून, टिहरी, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में भारी बारिश का अलर्ट रहेगा। वहीं 24 अगस्त को देहरादून, नैनीताल और बागेश्वर जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ तेज दौर आ सकते हैं।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड से जाते हुए मानसून में, फिर बरस सकते हैं बादल

अगले कुछ दिनों तक पूरे प्रदेश में बादल छाए रहेंगे। राज्य के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज होगी, जबकि संवेदनशील इलाकों में एक से दो स्पेल बेहद तीव्र बारिश के हो सकते हैं।

लगातार जारी बारिश के चलते पर्वतीय इलाकों में भूस्खलन और प्रमुख सड़कें बंद होने की आशंका है। मैदानी क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति बनने से यातायात और आम जनजीवन प्रभावित हो सकता है। मौसम विभाग ने पहाड़ी और आपदा संभावित क्षेत्रों में रह रहे निवासियों के साथ-साथ यात्रा कर रहे लोगों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी है।