Dehradun: निरंजनपुर मदिरा दुकान में मारपीट मामला, जांच में जुटा आबकारी और पुलिस महकमा

ख़बर शेयर करें

देहरादून। देहरादून के निरंजनपुर स्थित एक विदेशी मदिरा दुकान में बीते 14 सितंबर की रात लगभग 9:00 बजे बन्टी सक्सेना और उसके साथियों ने घुसकर भारी तोड़फोड़ की और वहां तैनात विक्रेताओं के साथ बर्बरतापूर्वक मारपीट की। इस हमले में दुकान के कई कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जबकि दुकान का सामान भी नष्ट हो गया है। घटना के बाद से क्षेत्र के व्यापारियों और कर्मचारियों में दहशत का माहौल है।

यह भी पढ़ें -  UPI New Rules: आम जनता के लिए UPI रहेगा बिल्कुल फ्री! जानिए किन दुकानदारों पर लगेगा 0.40% चार्ज

प्राप्त तहरीर के अनुसार, उपद्रवियों ने दुकान के भीतर जमकर तांडव मचाया। हमले के दौरान दुकान पर रखी शराब की कई बोतलें भी तोड़ दी गईं, वहीं बिलिंग मशीन और कूलर को भी उखाड़कर फेंक दिया गया। मारपीट में दुकान में कार्यरत सेल्समैन हरीश जोशी, दीक्षित शर्मा और अमरनाथ पटेल को गंभीर चोटें आई हैं। पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है, जिसकी फुटेज पुलिस को सौंप दी गई है।

यह भी पढ़ें -  हिंदी दिवस समारोह: CM धामी बोले-'निज भाषा की उन्नति ही विकास का आधार', 126 छात्र हुए सम्मानित

मारपीट और तोड़फोड़ करने के बाद उपद्रवियों ने एक अन्य सेल्समैन अमित रावत को जबरन बंधक बना लिया। इसके बाद उन्होंने उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। दुकान प्रबंधन का आरोप है कि उपद्रवियों ने मामले को दबाने और ओवर रेटिंग से जोड़ने की साज़िश रची, जबकि ग्राहकों को एलीफेंट स्ट्रॉन्ग बीयर की बोतल उसके निर्धारित मूल्य 240 रुपये में ही दी गई थी।

उन्होंने बताया कि उपद्रवियों का मुख्य मकसद दुकान में खौफ का माहौल बनाकर लाइसेंस धारक से अवैध धन की वसूली करना था। मामले की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर दिया है। वहीं जिला आबकारी अधिकारी के.पी.सिंह ने भी कहा है कि मामले की जांच की जाएगी। तय है कि पुलिस और आबकारी महकमें की जांच के बाद ही पता चल पाएगा कि झगड़े की असली जड़ क्या थी…,ओवर रेटिंग या धन उगाही का इरादा।