Dehradun: खबर का हुआ असर…भरे जाने लगे ‘सड़क के गड्ढे’!

ख़बर शेयर करें

समाचार 4U की खबर का असर हुआ है, आपके अपने समाचार 4 U ने क्या देहरादून के नेहरू ग्राम में लोग नहीं रहते?” शीर्षक के साथ नेहरूग्राम को शहर से जोड़ने वाली सड़की की बदहाली की खबर उठाई थी। जिसमें रिंग रोड से नेहरू ग्राम के पीपल चौक, गुरूराम राय इंटर कॉलेज को जाती सड़क की बदहाली की खबर को समाचार 4U के प्लेटफॉर्म पर रखा था, खबर प्रकाशित होने के बाद जिसका संज्ञान लिया गया है।

यह भी पढ़ें -  जब मुन्यारी में परगनाधिकारी के कार्यालय परिसर में गूंजे ढोल दमांऊ और रणसिंघा के स्वर

शुक्रवार को देखा गया कि सड़क को गड्ढा मुक्त करने का काम शुरू हो गया है। मजदूर गड्ढों को ब्लॉक, बजरी और मिट्टी से भर रहे हैं ताकि राहगीरों को और नेहरूग्राम के वासियों को दिक्कत न हो। जरूरी है कि जनता अपनी आवाज उठाए क्योंकि लोकतंत्र में जनता अपने लिए शासन चुनती है शासन जिसको सौंपा जाता है वो सेवक होता है…लिहाजा सेवक को अपनी बात कहनी चाहिए ताकि लोक के लिए तंत्र काम करता रहे।

यह भी पढ़ें -  सीमा पर धामी सरकार, बनबसा के NHPC परिसर मे कैबिनेट बैठक आज , सुरक्षा समेत कई मसलो पर मंथन

यही भी पढ़ें- “क्या देहरादून के नेहरू ग्राम में लोग नहीं रहते?” इलाके की बदहाल सड़क पर तीखा सवाल!

बहरहाल समाचार 4U को उम्मीद है कि बरसात के बाद नेहरूग्राम जाने वाली सड़क चकाचक हो जाएगी। हालांकि वादा किया गया था बारिश से पहले गड्ढा मुक्त करने का लेकिन इन हालात में लगता है कि सड़क की सेहत बरसात के बाद दुरुस्त हो ही जाएगी..वैसे भी बरसात में हॉटमिक्स काम शायद पक्का नहीं रहेगा।

यह भी पढ़ें -  खटीमा: 'उत्तराखण्ड आदि रंगोत्सव' में गूंजा जनजातीय विकास का संकल्प, केंद्रीय मंत्रियों ने की धामी सरकार की सराहना

लेकिन इतना जरूर है कि कहा जा सकता है कि जुगाड़ से गड्ढे भरे जाने से अब नेहरू ग्राम की जनता को इस सड़क से गुजरने में अब उतना डर नहीं लगेगा जितना पहले लग रहा था । बहरहाल कहा जा सकता है कि ‘Something batter nothing, चलो देर आए दुरुस्त आए।‘