ऋषिकेश में कार से अवैध शराब की बड़ी खेप बरामद, देहरादून का तस्कर गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें

ऋषिकेश। उत्तराखंड में अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ आबकारी विभाग को एक बड़ी कामयाबी मिली है। आज 09 जुलाई को आबकारी टीम ऋषिकेश ने प्रभारी सहायक आबकारी आयुक्त प्रेरणा बिष्ट के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए हरिपुर चुंगी के पास एक कार से 5 पेटी अवैध देशी शराब बरामद की है।

विभाग ने मौके से अवैध शराब का परिवहन कर रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसकी पहचान दिनेश पुत्र हीरालाल (निवासी- हरिपुर कलां, जनपद देहरादून) के रूप में हुई है। आबकारी विभाग ने तस्करी में इस्तेमाल की जा रही स्कूटर को जब्त कर आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें -  रुद्रप्रयाग: शिक्षा निदेशक के पैतृक गांव में 33 बच्चों को पढ़ाने के लिए सिर्फ एक शिक्षिका तैनात

दरअसल, आबकारी निरीक्षक प्रेरणा बिष्ट को मुखबिर खास से सूचना मिली थी कि सप्तऋषि रोड के रास्ते भारी मात्रा में अवैध शराब की तस्करी की जा रही है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए आबकारी टीम ने तत्काल कार्रवाई की और हरिपुर चुंगी के पास घेराबंदी कर संदिग्धों की चेकिंग शुरू कर दी।

चेकिंग के दौरान टीम ने एक संदिग्ध स्कूटर (UK08BG-8375) को रोका। जब टीम ने उक्त स्कूटर की तलाशी ली, तो तस्कर की चालाकी सामने आई। आरोपी ने शराब छिपाने के लिए गाड़ी के अलग-अलग हिस्सों का इस्तेमाल किया था। स्कूटर के पायदान पर रखे एक बैग की तलाशी लेने पर उसमें से 04 पेटी देशी शराब बरामद हुई। इसके बाद जब टीम ने स्कूटर की डिग्गी को खोला, तो वहां से भी 01 पेटी शराब मिली। इश प्रकार आबकारी टीम ने कुल 05 पेटी अवैध देशी शराब बरामद की है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड: सीएम धामी ने नानकमत्ता साहिब में किया श्रमदान, 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत दिया स्वच्छता का संदेश

आबकारी विभाग ने अवैध शराब और तस्करी में प्रयुक्त वाहन संख्या UK08BG-8375 को अपने कब्जे में ले लिया है। आरोपी दिनेश के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60/72 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर वैधानिक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

यह भी पढ़ें -  पीएम मोदी उत्तराखंड आने वाले हैं!

इस सफल कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में आबकारी निरीक्षक प्रेरणा बिष्ट के साथ उप आबकारी निरीक्षक आशीष प्रकाश और अर्जुन सिंह मुख्य रूप से शामिल रहे। वहीं, तस्कर को दबोचने में कांस्टेबल अंकित कुमार, रीना, आशीष चौहान और रेशमा ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।