देहरादून: MDDA के सीलिंग नोटिस से भड़के व्यापारी, महापंचायत कर दी आंदोलन की चेतावनी

ख़बर शेयर करें

देहरादून। देहरादून के आवासीय क्षेत्रों में व्यावसायिक प्रतिष्ठान चलाने वाले छोटे कारोबारियों को मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण की ओर से नोटिस जारी किए जाने के बाद व्यापारियों में भारी रोष है। इस कार्रवाई के विरोध में सोमवार को शिवाजी धर्मशाला में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। प्रदेश उद्योग व व्यापार मंडल समिति ने दुकानदारों को राहत दिलाने के लिए जल्द मुख्यमंत्री और क्षेत्रीय विधायकों से मिलने का फैसला लिया है।

यह भी पढ़ें -  सावधान,शादाब शम्स ने झूठ बोलने वालों को चेताया!

व्यापारियों ने बैठक में कहा कि आवासीय क्षेत्रों में नाई, ज्योतिष, परचून और दर्जी जैसे छोटे कारोबारी स्थानीय लोगों की दैनिक आवश्यकताएं पूरी करते हैं। एमडीए द्वारा दुकानें बंद कराने के नोटिस मिलने से उनके सामने रोजी-रोटी का गंभीर संकट खड़ा हो गया है।

गढ़वाल प्रभारी विनोद गोयल ने चेतावनी दी कि रिहायशी इलाकों में दुकानें बंद होने से आम जनता को रोजमर्रा की खरीदारी के लिए दूर जाना पड़ेगा। इससे मुख्य सड़कों पर वाहनों की आवाजाही बढ़ेगी और शहर में भीषण ट्रैफिक जाम की समस्या पैदा होगी। उन्होंने मामले का सर्वसम्मति से समाधान निकालने की मांग की है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड: इंटेलिजेंस और पीएसी में सृजित होंगे 34 नए पद, कैबिनेट में जल्द लगेगी मुहर

दून वैली महानगर उद्योग व्यापार मंडल ने एमडीए की इस कार्रवाई को तुरंत रोकने की मांग उठाई है। इस संबंध में राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड के उत्तराखंड सदस्य पंकज मैसोन को ज्ञापन सौंपा गया। वहीं, एमडीए के डालनवाला स्थित कार्यालय में भी व्यापार मंडल की बैठक हुई, जिसमें होलसेल डीलर्स, डिस्ट्रीब्यूटर्स और युवा व्यापारी संगठनों के कई प्रतिनिधि शामिल हुए।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड: महानवमी पर सीएम धामी ने शासकीय आवास में किया हवन और कन्या पूजन, प्रदेश की समृद्धि की कामना

युवा महामंत्री दिव्य सेठी ने बताया कि एमडीए के इन नोटिसों से व्यापारियों में भारी रोष व्याप्त है। व्यापारी नेता पंकज मैसोन ने आश्वस्त किया है कि इस पूरी समस्या और व्यापारियों की मांगों को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के समक्ष प्रमुखता से रखा जाएगा।