उत्तराखंड: महानवमी पर सीएम धामी ने शासकीय आवास में किया हवन और कन्या पूजन, प्रदेश की समृद्धि की कामना

ख़बर शेयर करें

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज शारदीय नवरात्रि की महानवमी के पावन अवसर पर अपने शासकीय आवास पर विधि-विधान के साथ विशेष हवन और पूजा-अर्चना संपन्न की। इस धार्मिक अनुष्ठान के दौरान मुख्यमंत्री ने मां दुर्गा के नौ स्वरूपों के प्रतीक के रूप में नौ कन्याओं का पूजन किया और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

यह भी पढ़ें -  दशहरा पर्व: सीएम धामी ने दी प्रदेशवासियों को विजयदशमी की बधाई, हर घर में सुख-समृद्धि की कामना

इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मां भगवती से प्रार्थना करते हुए प्रदेश की निरंतर उन्नति और समस्त प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि व खुशहाली की मंगल कामना की। उन्होंने कहा कि मां दुर्गा की कृपा से उत्तराखंड का प्रत्येक क्षेत्र प्रगति के पथ पर आगे बढ़े।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड चुनाव 2027: दून में 12 लाख वोटर करेंगे मतदान, 2045 पोलिंग बूथों पर नोडल अफसर तैनात,

महानवमी के इस पवित्र पर्व पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि नवरात्रि का यह महापर्व हमारी सनातन संस्कृति, मातृशक्ति की सच्ची आराधना और समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि कन्या पूजन का यह अनुष्ठान समाज में हमें मातृशक्ति के प्रति अगाध श्रद्धा और पूर्ण सम्मान का भाव रखने की प्रेरणा देता है।