Dehradun: ‘रास्ता पूछने’ के बहाने कार रुकवाई, फिर परिवार से मारपीट कर कैश, फोन और सोने की चेन लूटी

ख़बर शेयर करें

देहरादून। देहरादून के कांवली रोड पर देर रात जन्मदिन की पार्टी से लौट रहे एक परिवार के साथ दबंगों द्वारा मारपीट और लूटपाट करने की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। पीड़ितों का आरोप है कि कुछ युवकों ने रास्ता पूछने के बहाने उनकी कार रुकवाई और फिर 10 से 12 हमलावरों ने मिलकर पूरे परिवार पर हमला बोल दिया, जिससे इलाके में दहशत का माहौल है।

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित परिवार जब पार्टी से वापस लौट रहा था, तभी कांवली रोड के पास आरोपियों ने इशारा करके कार रुकवाई। मदद की नीयत से जैसे ही चालक ने गाड़ी रोकी, हमलावरों ने तुरंत उसका कॉलर पकड़कर जबरन गाड़ी से बाहर खींच लिया।

यह भी पढ़ें -  Uttarakhand: CM धामी ने दी रक्षाबंधन की शुभकामनाएं, बोले- 'महिलाओं के बिना समृद्ध उत्तराखंड की कल्पना अधूरी'

इसके बाद आरोपियों ने गाड़ी की चाबी छीनने का प्रयास किया और देखते ही देखते मौके पर मौजूद 10 से 12 युवकों की भीड़ ने कार सवार परिवार पर अचानक हमला कर दिया। हमलावरों ने कार में मौजूद सदस्यों के साथ जमकर मारपीट की, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

दबंगों की इस बर्बरता के दौरान बीच-बचाव करने आई परिवार की महिलाओं और अन्य सदस्यों को भी नहीं बख्शा गया। हमलावरों की पिटाई से परिवार का एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसके सिर पर गहरी चोट आई है।

यह भी पढ़ें -  नेपाल आपदा पर CM धामी ने जताया गहरा दुख, बोले-'हर संकट में साथ खड़ा है उत्तराखंड'

पीड़ित परिवार का आरोप है कि हमलावर मारपीट करने के बाद कार में रखे 50 हजार रुपये नकद, एक सोने की चेन और तीन मोबाइल फोन लूटकर मौके से फरार हो गए। अचानक हुए इस जानलेवा हमले के बाद पीड़ित जैसे-तैसे अपनी जान बचाकर वहां से निकले और घटना की सूचना पुलिस को दी।

मामले में एक नया मोड़ तब आया जब पीड़ित ने बताया कि यह कोई अचानक हुई घटना नहीं है, बल्कि इसके पीछे पुरानी रंजिश हो सकती है। पीड़ित के अनुसार बीते 14 अगस्त को भी कुछ युवकों के साथ उनका विवाद हुआ था, जिसकी नामजद शिकायत आईएसबीटी पुलिस चौकी में दर्ज कराई गई थी।

यह भी पढ़ें -  देवीधुरा बग्वाल मेला: CM धामी ने माँ वाराही धाम में नवाया शीश, बोले- 'देवभूम की संस्कृति और परंपराएं हमारी पहचान'

पीड़ित पक्ष का अंदेशा है कि उसी रंजिश के चलते साजिश के तहत रास्ता पूछने का नाटक कर इस वारदात को अंजाम दिया गया है। फिलहाल पीड़ित परिवार ने देहरादून पुलिस प्रशासन से मामले में निष्पक्ष जांच, आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और लूटे गए सामान की बरामदगी की गुहार लगाई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad