देहरादून: दशहरा पर परेड ग्राउंड के चारों ओर जीरो जोन लागू, बस-विक्रम के लिए नया रूट प्लान जारी

ख़बर शेयर करें

देहरादून। देहरादून में दशहरा पर्व के अवसर पर मंगलवार को परेड ग्राउंड में होने वाले मुख्य आयोजन को लेकर शहर की यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है। ट्रैफिक पुलिस ने सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए परेड ग्राउंड के चारों ओर के पूरे इलाके को ‘जीरो जोन’ घोषित कर दिया है।

इस दौरान कालिका मंदिर से शुरू होकर मोती बाजार, पलटन बाजार, राजपुर रोड, एस्लेहॉल और कनक चौक होते हुए परेड ग्राउंड तक पारंपरिक भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। भीड़ को नियंत्रित करने और शहर का यातायात सुचारू रखने के लिए पुलिस ने 11 प्रमुख स्थानों पर बैरियर लगाए हैं।

यह भी पढ़ें -  निवेश पर सवाल उठाने वालों को सचिव विनय शंकर पांडे का जवाब—‘पहले धरातल पर देखिए, फिर उठाइए सवाल....

विक्रम और ऑटो चालकों के लिए ये रहेंगे नए रूट

प्रभारी एसपी ट्रैफिक जया बलूनी के अनुसार, दशहरा कार्यक्रम खत्म होने तक विक्रम और मैजिक वाहनों के रूट बदले रहेंगे:

  • रूट नंबर 3: यह विक्रम केवल तहसील चौक तक ही आ सकेंगे। यहां से दून चौक और एमकेपी चौक होकर सीएमआई व धर्मपुर भेजे जाएंगे।
  • रूट नंबर 5 व 8: इन विक्रमों को रेलवे गेट से ही वापस मोड़ दिया जाएगा।
  • रूट नंबर 2: इनका संचालन पंत रोड स्थित स्टैंड से पूरी तरह बंद रहेगा।

निजी वाहनों की पार्किंग और डायवर्जन प्लान

राजपुर रोड से आने वाले निजी वाहनों को सहस्रधारा क्रॉसिंग से वापस मोड़ा जाएगा। इसके अलावा ग्रेट वैल्यू तिराहा, दिलाराम चौक, बहल चौक, ग्लोब चौक, घंटाघर और दर्शनलाल चौक से आने वाले वाहनों को रेंजर ग्राउंड पार्किंग में भेजा जाएगा।

यह भी पढ़ें -  रुद्रपुर में पुलिस मुठभेड़, दो शातिर बदमाश गिरफ्तार8 तमंचे बरामद

ईसी रोड और सुभाष रोड से आने वाले वाहन आराघर चौक, द्वारिका स्टोर और बुद्ध चौक होते हुए रेंजर ग्राउंड में पार्क होंगे। वहीं रायपुर और सहस्रधारा रोड के वाहनों को सर्वे चौक से मंगला देवी या काबुल हाउस पार्किंग में भेजा जाएगा।

सिटी बसों का बदला रूट

  • राजपुर व कैंट जाने वाली बसें: परेड ग्राउंड के बजाय ओरिएंट चौक स्थित पेट्रोल पंप के पास से चलेंगी (कनक चौक की तरफ प्रवेश बंद रहेगा)।
  • क्लेमेंटटाउन से कुठाल गेट: यह बसें दर्शनलाल चौक से सीधे घंटाघर होकर राजपुर रोड जाएंगी।
  • रायपुर, मालदेवता व सहस्रधारा बसें: चूना भट्टा से संचालित होंगी और सवारियों को सर्वे चौक पर ही उतारेंगी।
यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड के 9वें राज्यपाल डा.ढाल सिंह बिसेन 19 अक्टूबर को लेंगे पद की शपथ

जानें देहरादून में रावण दहन का सही समय

दशहरा पर्व पर शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में पुतला दहन का समय इस प्रकार रहेगा:

  • परेड ग्राउंड: रात 07:00 बजे
  • हिंदू नेशनल स्कूल: रात 07:00 बजे
  • प्रेमनगर दशहरा ग्राउंड: रात 07:30 बजे
  • बन्नू स्कूल: शाम 05:30 बजे
  • मसूरी: रात 08:00 बजे