देहरादून में कांग्रेस ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त का निकाला अर्थी जुलूस, फूंका पुतला

ख़बर शेयर करें

देहरादून। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने देशव्यापी आंदोलन के तहत मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ देहरादून में जोरदार प्रदर्शन किया। सोमवार को आयोजित इस प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसियों ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त का प्रतीकात्मक अर्थी जुलूस निकाला और नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया। कांग्रेस नेताओं ने चुनाव आयोग की कार्यशैली और नागरिकों के मताधिकार पर सीधे सवाल उठाए हैं।

प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे कांग्रेस महानगर अध्यक्ष जसविंदर सिंह गोगी ने कहा कि मुख्य निर्वाचन आयुक्त के फैसलों से देश के लोकतंत्र और आम जनता के वोट देने के अधिकार पर हमला हुआ है।

यह भी पढ़ें -  'भाजपा के झूठे आरोपों ने फिर मैदान में उतारा, भ्रष्टाचार का कलंक मिटाकर ही राजनीति से लूंगा विदा'- हरीश रावत

उन्होंने आरोप लगाया कि कार्यकर्ताओं के शांतिपूर्ण प्रदर्शन को रोकने के लिए पुलिस और प्रशासन ने बलप्रयोग किया। प्रदर्शन के दौरान पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच तीखी धक्का-मुक्की हुई, जहां पुलिस ने अर्थी और पुतला छीनने का प्रयास किया, लेकिन कार्यकर्ताओं ने भारी विरोध के बीच पुतला दहन कर दिया।

यह भी पढ़ें -  हैप्पी मर्डर केस का हो गया खुलासा पुलिस टीम को मिलेगा नगद इनाम

महानगर अध्यक्ष जसविंदर गोगी ने स्पष्ट किया कि जब तक मुख्य निर्वाचन आयुक्त पद से इस्तीफा नहीं दे देते, तब तक कांग्रेस पार्टी का यह आंदोलन रुकने वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष चुनाव प्रणाली और मताधिकार की रक्षा के लिए कार्यकर्ता सड़कों पर डटे रहेंगे।

प्रदर्शन में शामिल प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने सरकार और चुनाव आयोग को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रक्रिया की साख पर गंभीर सवाल खड़े हो चुके हैं और ‘वोट चोरी’ के सभी आरोपों की समयबद्ध जांच कराई जानी चाहिए।

यह भी पढ़ें -  मुझे ED ने नहीं बुलाया,मुझको, ये तो सत्ता बुला रही है!

धस्माना ने चेतावनी दी कि यदि लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा नहीं की गई और चुनाव प्रणाली में सुधार नहीं हुआ, तो कांग्रेस इस लड़ाई को जन-जन तक ले जाएगी। इस प्रदर्शन में भारी संख्या में स्थानीय कांग्रेस पदाधिकारी और विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ता शामिल रहे।