हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर CM धामी का पलटवार, बोले-“सनातन को बांटने की साजिश रच रही कांग्रेस”

ख़बर शेयर करें

देहरादून। हल्द्वानी की घटना को लेकर कांग्रेस के आरोपों पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जोरदार पलटवार किया है। मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सनातन धर्म को बांटने की साजिश रच रही है और हल्द्वानी रामलीला ग्राउंड में लगे विवादित नारों पर पूरी तरह चुप है।

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने रामलीला मैदान की घटना का जिक्र करते हुए लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे पर झूठ फैलाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि विपक्ष सनातन को बांटने के लिए असत्य का सहारा ले रहा है, जबकि मंदिर प्रांगण में फैलाई गई गंदगी पर एक शब्द नहीं बोल रहा।

यह भी पढ़ें -  Uttarakhand: गृह क्षेत्र पहुंचे CM धामी, रवि चाट स्टॉल पर टिक्की चख दिया 'वोकल फॉर LOCAL' को बल

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष खरगे जब हल्द्वानी आए तो उन्होंने सरकार को खत्म करने की बात कही, फिर भी उनकी आयु और प्रतिष्ठा का सम्मान करते हुए स्वागत किया गया। उन्होंने आगे कहा कि तुष्टिकरण के चलते विपक्ष को ‘वंदे मातरम’ गाने से ऐतराज है, जबकि देश में राष्ट्रगीत का सम्मान हमेशा सर्वोपरि रहेगा।

यह भी पढ़ें -  Uttarakhand: रक्षाबंधन पर महिलाओं को CM धामी ने दी मुफ्त यात्रा और पिंक ई-बस की सौगात

उधर, केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा ने भी कांग्रेस पर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे को देवभूमि उत्तराखंड की सामाजिक और सांस्कृतिक परंपराओं की सही जानकारी नहीं है, और संसद में सही तथ्यों को नहीं रखा गया।

अजय टम्टा ने स्पष्ट किया कि उत्तराखंड की बसावट सामाजिक सौहार्द पर टिकी है और शिल्पकार समाज इसका अभिन्न हिस्सा है। उन्होंने कहा कि विपक्ष को इस ताने-बाने को छेड़ने या इसका मजाक उड़ाने का कोई अधिकार नहीं है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड के युवाओं के लिए बड़ा मौका, पर्यटन विभाग देगा स्कीइंग, राफ्टिंग और पैराग्लाइडिंग की ट्रेनिंग

सीएम धामी ने राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए कहा कि वे देहरादून आकर भी युवाओं को गुमराह कर गए। उन्होंने याद दिलाया कि कांग्रेस राज में नकल माफिया युवाओं के भविष्य पर डाका डालते थे, जिन्हें भाजपा सरकार ने जेल की सलाखों के पीछे भेजा और 34 हजार से अधिक पारदर्शी नौकरियां दीं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad