‘युवाओं की हुंकार से बेनकाब हुई झूठ की गूंज’- छात्रसंघ चुनाव पर बोले सीएम धामी

ख़बर शेयर करें

देहरादून। उत्तराखंड के महाविद्यालयों में संपन्न हुए छात्रसंघ चुनावों के नतीजों पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बड़ा बयान दिया है। देहरादून में एबीवीपी के विजयी प्रत्याशियों को बधाई देते हुए सीएम धामी ने कहा कि राज्य के युवाओं की हुंकार ने विरोधियों द्वारा फैलाई जा रही झूठ की गूंज को पूरी तरह से बेनकाब कर दिया है।

यह भी पढ़ें -  उत्तरकाशी रेस्क्यू: ग्राउंड जीरो पर पहुंचे DM प्रशांत आर्य, हर्षिल हेलीपैड से लिया बचाव कार्य का जायजा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस जनादेश ने स्पष्ट कर दिया है कि उत्तराखंड की युवाशक्ति राष्ट्रवादी विचारधारा और छात्रहित के प्रति समर्पित संगठन के साथ मजबूती से खड़ी है। उन्होंने कहा कि यह परिणाम उन ताकतों के लिए भी एक सीधा संदेश है, जो युवाओं को भ्रमित करने का प्रयास करती रही हैं।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में जल विरासत सहेजने की बड़ी पहल, 54 ऐतिहासिक धारा-नौलों का होगा जीर्णोद्धार

विपक्षी विचारधाराओं पर तीखा हमला बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह चुनाव परिणाम उन लोगों को करारा जवाब है, जो युवाओं को कॉमेडी, जातिवाद और देश की सेना व महापुरुषों को अपमानित करने वाली सोच से जोड़ना चाहते हैं। सीएम धामी ने दोहराया कि राज्य के छात्रों ने अपने वोट की ताकत से राष्ट्रहित और छात्रहित को सर्वोपरि रखा है। उन्होंने कहा कि देवभूमि के युवाओं का राष्ट्रवादी विचारधारा के साथ खड़ा रहना उत्तराखंड के उज्ज्वल और सशक्त भविष्य का स्पष्ट संकेत है।