नरेंद्रनगर- नरेंद्रनगर में मां कुंजापुरी मेले का आगाज हो गया है..मेला नौ दिन तक चलेगा। मेले का शुभारंभ सीएम धामी ने किया । इस दौरान मेले में कई विभागों ने अपने काम-काज को जनता के सामने रखा। ताकि जनता समझ सके कि विभाग जनहित में क्या-क्या काम करते हैं और जनता कैसे विभागों से विकास यात्रा में सहयोग ले सकती है।
इसी कड़ी के तहत टिहरी पुलिस ने भी अपना स्टॉल 50वें सिद्धपीठ मां कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले में सजाया हुआ है। जहां टिहरी पुलिस जनता को महिला सुरक्षा, साइबर क्राइम नशे के खिलाफ जागरूक कर रही है। सीएम धामी जब मेले में लगे स्टॉल का मुआयना कर रहे थे उस वक्त टिहरी एसएसपी श्वेता चौबे ने सीएम धामी को टिहरी पुलिस के स्टॉल के बारे में पूरी जानकारी दी।
एसएसपी ने सीएम धामी को गौरा शक्ति एप्प की खासियत से रु-ब-रू करवाया..वहीं उन स्टॉल के उन तमाम पहलुओ से वाकिफ कराया जिनके जरिए पुलिस जनता को अपराध से सजग रख सकती है। टिहरी पुलिस के इस नायाब काम की सीएम धामी ने जमकर तारीफ की..
वहीं एसएसपी टिहरी श्वेता चौबे ने आमजन को ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल और संदिग्ध लिंक से सतर्क रहने की अपील की । एसएसपी ने कहा जनता को पुलिस से मदद लेने के लिए आगे आना चाहिए और जब पुलिस को सहयोग की जरूरत महसूस हो तब जनता को भी पुलिस की मदद के लिए हाथ बढ़ाना चाहिए।

