CM धामी ने अपनी विधानसभा चम्पावत को दिया 96 करोड़ का तोहफा, सर्किट हाउस और रजत जयंती पार्क का किया लोकार्पण

ख़बर शेयर करें


चम्पावत:- 50 साल आगे की सोच से बना रहे हैं आदर्श चम्पावत ! अपनी विधानसभा चंपावत को 16 विकास योजनाओं की सौगात देते हुए ये बात उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कही। धामी ने चंपावत में 96 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 18 अक्टूबर रविवार को अपनी विधानसभा चम्पावत में पूजा-अर्चना के साथ नवनिर्मित सर्किट हाउस का लोकार्पण किया। इस दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा भी मौजूद रहे। सीएम ने जनपद में तकरीबन 96 करोड़ रुपये की 16 विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।

यह भी पढ़ें -  नंदा देवी बेस कैंप के लिए मुनस्यारी से रवाना हुआ 14 सदस्यीय दल, 5400 मीटर की ऊंचाई तक करेंगे ट्रैकिंग

मुख्यमंत्री ने कुल 95 करोड़ 99 लाख 98 हजार की 16 योजनाओं की सौगात दी, जिसमें 67.24 करोड़ की 11 योजनाओं का लोकार्पण और 28.75 करोड़ की 5 योजनाओं का शिलान्यास शामिल है।मुख्यमंत्री ने कहा कि चम्पावत को आदर्श जनपद बनाना उनकी सरकार का संकल्प है। इसके लिए अगले 25 से 50 साल की जरूरतों को ध्यान में रखकर प्लानिंग की जा रही है। विकास का असली मकसद आम आदमी की जिंदगी में बदलाव लाना है।

यह भी पढ़ें -  डॉ. नवीन पंत उत्तराखंड संस्कृत संस्थानम् के उपाध्यक्ष नियुक्त

सीएम धामी ने कहा चम्पावत में सड़क, पार्किंग, पेयजल, स्वास्थ्य और शिक्षा को लगातार मजबूत किया जा रहा है। कैलाश मानसरोवर यात्रा मार्ग को सुगम बनाया जा रहा है। टनकपुर में ISBT, बाईपास, मल्टीलेवल पार्किंग और शॉपिंग कॉम्प्लेक्स पर काम चल रहा है। जलभराव के लिए 66 करोड़ का ड्रेनेज प्लान तैयार है।

वहीं सीएम धामी ने कहा जिले में न्याय पंचायतों के सामुदायिक भवनों का निर्माण होगा।जिला बार एसोसिएशन में अधिवक्ताओं के लिए चैंबर, पार्किंग और ई-लाइब्रेरी बनेगी।विकासखंड चम्पावत की हर ग्राम सभा को स्थानीय विकास के लिए 10 लाख रुपये दिए जाएंगे।

यह भी पढ़ें -  पौड़ी में पुलिस ने खंगाली दुकाने, 5 दुकानो में मिला प्रतिबंधित समान आरोपियों के कटे चालन

इस दौरान सीएम धामी ने 1.37 करोड़ की लागत से बने देवभूमि रजत जयंती पार्क का भी लोकार्पण किया। वहीं मातृशक्ति, आंगनबाड़ी-आशा कार्यकर्ता, PRD जवान, पूर्व सैनिक, राज्य आंदोलनकारी और पशुपालकों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनीं। तो जिला बार एसोसिएशन के शपथ ग्रहण समारोह में भी शिरकत की।