सामुदायिक भवनो का नेटवर्क देगा मसूरी की जनता को राहत- नेहा जोशी

ख़बर शेयर करें

देहरादून का मसूरी विधानसभा क्षेत्र का ज्यादातर हिस्सा पॉश माना जाता है। जहां एक बड़ी आबादी का रहन-सहन एलीट क्लास जैसा है। मसूरी और उससे सटे देहरादून के इलाके को जिन लोगों ने महसूस किया है वो इस बात से अच्छी तरह वाकिफ होंगे कि वहां महगाई देहरादून के दूसरे हिस्सों से ज्यादा होती है।

ये इलाका अपने आपको कुछ हट कर साबित करता है। पहाड़ो की रानी मानी जाने वाली मसूरी है तो गुरुर होना लाजिमी है। ऐसे में देखा जाए तो इस इलाके में होटल और वैडिंग प्वाइंट पर विवाह समारोह का आयोजन करने के बारे में कई बार सोचना पड़ता है।दरअसल यहां उनका किराया इतना ज्यादा होता है कि मेजबान के बजट को नीबूं की तरह निचोड़ कर रख देता है।

यह भी पढ़ें -  पहाड़ों में लगा बॉलीवुड का मेला: मसूरी के चार दुकान और होटल सवॉय में अक्षय कुमार की शूटिंग

हालांकि भाजपा की महिला नेत्री नेहा जोशी की माने तो आम आदमी की इस तकलीफ को क्षेत्रीय विधायक गणेश जोशी ने महसूस किया और उन्होंने मसूरी विधानसभा क्षेत्र में सामुदायिक भवनो का नेटवर्क तैयार करने का काम किया है।जोशी कहती है मसूरी विधानसभा क्षेत्र में 90 से ज्यादा सामुदायिक भवन बनवाए जा चुके हैं।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड के 9वें राज्यपाल डा.ढाल सिंह बिसेन 19 अक्टूबर को लेंगे पद की शपथ

इन सामुदायिक भवनो को तैयार करने का मकसद जनता को कम दाम में ज्यादा सहूलियत मुहैय्या करवाना है। ताकि शादी -विवाह जैसे बड़े आयोजन में विवाह स्थल का किराया उसके बजट को बिगाड़ कर न रख दे। जोशी कहती हैं क्षेत्र में तैयार सामुदायिक भवन समारोह के आयोजनो में जहां मेजबानो को बड़ी राहत देंगे वही स्थानीय महिला समूह को सुरक्षित वर्कशॉप देंगे और नौजवानो को कौशल विकास और रोजगार का अवसर।

यह भी पढ़ें -  तुंगनाथ धाम से इंडिया गेट तक दौड़ेगा हिमालय संरक्षण का संदेश