सावधान,शादाब शम्स ने झूठ बोलने वालों को चेताया!

ख़बर शेयर करें

देहरादून: – उत्तराखंड में चुनावी सरगर्मी के बीच सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स ने कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला है। शम्स ने कांग्रेस पर झूठ का गुब्बारा फुलाने, घटिया राजनीति करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस भूल रही है कि यह देवभूमि है, जहां महासू देवता और गोलू देवता न्याय के प्रतीक माने जाते हैं।

शादाब शम्स ने चेतावनी भरे अंदाज में कहा कि, झूठ के सहारे राजनीति करने वालों को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा और चुनाव में उन्हें करारी हार का सामना करना पड़ेगा। शादाब शम्स ने अपने बयान में कांग्रेस की राजनीति पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि चुनाव नजदीक आते ही पार्टी झूठ और आडंबर का सहारा ले रही है।

यह भी पढ़ें -  ...तो डेढ दिन का ही होगा, गैरसैंण विधानसभा सत्र !

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की सांस्कृतिक और धार्मिक आस्था को नजरअंदाज करके राजनीति करना कांग्रेस को भारी पड़ेगा।शम्स ने बेशक नाम न लिया हो लेकिन उनका इशारा अंकिता भंडारी हत्याकांड की ओर था। शम्स ने राजनीतिक लाभ के लिेए दिवंगत के नाम का बार-बार जिक्र करने पर आपत्ति जताई और इसे उत्तराखंड की बहन-बेटियों का अपमान करार दिया। उन्होंने कहा कि न्याय के देवता सब देख रहे हैं और झूठ के सहारे जनता को गुमराह करने वालों को इसका जवाब जरूर मिलेगा।

यह भी पढ़ें -  तुंगनाथ धाम से इंडिया गेट तक दौड़ेगा हिमालय संरक्षण का संदेश

बहरहाल असल सवाल ये है कि जो मसला सीबीआई के पास पड़ताल के लिए हो उसमें कौन झूठा है और कौन सच्चा इसका पता तो जांच रिपोर्ट के बाद ही चलेगा। बेशक एक पक्ष मसले पर राजनीति कर रहा हो लेकिन दूसरे पक्ष को भी पाक-साफ नहीं माना जा सकता। लोकतंत्र में जब नीति नियंता जनता के प्रति जवाबदेह होते हैं तो फिर कैसे उस नाम को खास बनाया जा सकता है जिस पर उत्तराखंड से लेकर सिक्किम तक जनता को ऐतराज है।

यह भी पढ़ें -  डॉ. नवीन पंत उत्तराखंड संस्कृत संस्थानम् के उपाध्यक्ष नियुक्त