उत्तराखंड में ट्रैफिक नियम तोड़ना पर लगेगा तगड़ा झटका, भारी जुर्माने के प्रस्ताव को वित्त विभाग की हरी झंडी

ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड में ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले और वाहनों में क्षमता से अधिक सवारी बैठाने वाले चालकों के खिलाफ परिवहन विभाग अब बेहद सख्त रुख अपनाने जा रहा है। राज्य में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने और सड़क दुर्घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए ट्रैफिक नियम तोड़ने पर जुर्माना दोगुना करने के परिवहन विभाग के प्रस्ताव को वित्त विभाग ने अपनी हरी झंडी दे दी है।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी शुद्धिकरण मामले में CM धामी का कांग्रेस पर पलटवार, बोले- 'राजनीतिक फायदे के लिए फैलाया जा रहा भ्रम'

वित्त विभाग ने विभाग के सभी 38 प्रस्तावों को मंजूरी देते हुए विशेष रूप से ओवरलोडिंग के जुर्माने को दोगुने से भी ज्यादा करने की कड़क सिफारिश की है। वित्त विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी से मिली जानकारी के मुताबिक, परिवहन विभाग ने शुरुआत में वाहनों में तय क्षमता से अधिक सवारी बैठाने पर लगने वाले दंड को 200 रुपये से बढ़ाकर 500 रुपये करने का प्रस्ताव रखा था, लेकिन वित्त विभाग ने संवेदनशीलता को देखते हुए इसे सीधा प्रति यात्री 1,000 रुपये करने का निर्देश दिया है।

यह भी पढ़ें -  Uttarakhand: CM धामी से मिले स्वतंत्रता सेनानियों के परिजन, पेंशन और स्मारकों पर मिला बड़ा आश्वासन

इसके साथ ही, दोपहिया वाहनों पर होने वाले नियम उल्लंघन का जुर्माना भी दोगुने से अधिक करने की बात कही गई है। सूत्रों के अनुसार, इस नए शुल्क संशोधन प्रस्ताव को अंतिम रूप देकर जल्द ही होने वाली आगामी कैबिनेट की बैठक में मंजूरी के लिए लाया जाएगा।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड कौशल विकास योजना 2.0: महिलाओं को 33% आरक्षण, 26,696 युवाओं को मिलेगा प्रशिक्षण

हालांकि, कैबिनेट में पेश करने से पहले परिवहन विभाग ने इस पर अंतिम कानूनी राय और विधिक समीक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रस्ताव को विधायी विभाग को भेज दिया है, ताकि इसे पूरी पारदर्शिता और मजबूती के साथ धरातल पर लागू किया जा सके।