हल्द्वानी शुद्धिकरण मामले में CM धामी का कांग्रेस पर पलटवार, बोले- ‘राजनीतिक फायदे के लिए फैलाया जा रहा भ्रम’

ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी। हल्द्वानी में शुद्धिकरण यज्ञ को लेकर चल रहे विवाद के बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस पर पलटवार किया है। सीएम धामी ने कहा कि कांग्रेस के पास ऐसा कोई तथ्य या प्रमाण नहीं है, जिससे यह साबित हो कि हल्द्वानी में किसी व्यक्ति को अपमानित करने के उद्देश्य से शुद्धिकरण यज्ञ किया गया था।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि इसके बावजूद कांग्रेस की ओर से इस मामले को तूल दिया जा रहा है। उन्होंने इसे समाज में भ्रम और विभाजन की स्थिति पैदा करने का प्रयास बताया और कहा कि संवेदनशील विषयों को राजनीतिक लाभ के लिए हवा देने के बजाय तथ्यों के आधार पर बात रखी जानी चाहिए।

यह भी पढ़ें -  नितिन नवीन का दो दिवसीय उत्तराखंड दौरा: प्रदेश पदाधिकारियों को देंगे जीत का मंत्र

हल्द्वानी शुद्धिकरण यज्ञ विवाद को लेकर मुख्यमंत्री धामी का यह बयान सीधे तौर पर कांग्रेस की राजनीति पर निशाना है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक लाभ हासिल करने के लिए संवेदनशील विषयों को तूल देना उचित नहीं है और राजनीतिक दलों को अपनी बात तथ्यों के आधार पर जनता के सामने रखनी चाहिए।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड के बुनियादी विकास और मंदिरों के कायाकल्प के लिए खुला बजट का खजाना, ₹86 करोड़ मंजूर

सीएम धामी ने समाज को जोड़ने की जिम्मेदारी पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि राजनीतिक दलों को ऐसे मुद्दों पर अपनी भूमिका जिम्मेदारी के साथ निभानी चाहिए, जिससे समाज में एकता और आपसी सौहार्द बना रहे।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी आ रहे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, 'सेवा संकल्प अभियान' और चुनावों की बनेगी रणनीति

मुख्यमंत्री ने कांग्रेस को राजनीति से ऊपर उठकर तथ्यों के आधार पर अपनी बात रखने की नसीहत दी। साथ ही उन्होंने समाज को जोड़ने की जिम्मेदारी निभाने पर जोर देते हुए कहा कि संवेदनशील मामलों को इस तरह नहीं उठाया जाना चाहिए, जिससे लोगों के बीच भ्रम या विभाजन की स्थिति पैदा हो।